चेन्नई।तमिलनाडु विधानसभा में विजय सरकार ने बुधवार को फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। सदन में वोटिंग के वक्त 172 विधायक मौजूद रहे। TVK के समर्थन में 144 वोट पड़े, जो फ्लोर बहुमत से 85 ज्यादा रहे।234 सदस्यीय विधानसभा में साधारण बहुमत के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है। विजय त्रिची ईस्ट और पेरम्बूर से सीटें जीते थे। सीएम बनने के बाद पेरम्बूर से इस्तीफा दे दिया। तिरुपत्तूर के विधायक श्रीनिवासा सेतुपति एक वोट से जीते थे। मामला मद्रास हाईकोर्ट में होने की वजह से उन्हें वोट डालने के लिए मंजूरी नहीं मिली।इस तरह सदन में विधायकों की संख्या 232 रह गई। TVK को 47 विधायकों वाली AIADMK के 25 बागी विधायक के अलावा, कांग्रेस, CPI, CPI (M), VCK, IUML और AMMK से बागी विधायक ने समर्थन किया।विश्वास प्रस्ताव के विरोध में 22 वोट पड़े, जो AIADMK के बचे हुए विधायकों के रहे। 59 विधायकों वाली DMK ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इस दौरान 5 विधायक (PMK 4 और BJP 1) न्यूट्रल रहे। स्पीकर ने वोट नहीं डाला।
विजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास:, 25 बागी विधायकों ने समर्थन किया; DMK का वॉकआउट