गाय को बचाने में टकराई कार:6 लोग घायल ; दो सड़क हादसे में एक गोवंश की भी मौत

शाजापुर।शाजापुर जिले में बुधवार रात गोवंश के सड़क पर आ जाने से दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। हादसों में कुल छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक गोवंश की भी मौके पर मौत हो गई।पहला हादसा नेशनल हाईवे-52 पर सारंगपुर के पास हुआ। इंदौर निवासी चार लोग भेसवा माताजी क्षेत्र से एक मशीन की मरम्मत कर अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी कार के सामने अचानक एक गाय आ गई।गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और वाहन डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में कार चालक मुकेश प्रजापति को मामूली चोटें आईं, जबकि सतीश, विवेक और अवधेश घायल हो गए। सभी घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment