किसान नेता अशोक जाट के जिला बदर का विरोध में कांग्रेस का 11 मई को होगा बड़ा प्रदर्शन 11 मई को स्विमिंग पूल से कोठी तक पैदल मार्च करेगी कांग्रेस

उज्जैन। जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक जाट पर प्रशासन द्वारा की गई जिला बदर की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है। इस मुद्दे को लेकर रविवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी और डॉ. रवि राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशासन की कार्रवाई को एकतरफा और द्वेषपूर्ण बताया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस इस कार्रवाई का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।
11 मई को होगा बड़ा प्रदर्शन
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार, 11 मई को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता स्विमिंग पूल पर एकत्रित होंगे। यहां से सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कोठी पहुंचेंगे, जहां प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
संगठन महासचिव अजय राठौर ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से राजेश राणा, अशोक सारवान, धीरज यादव, अभिषेक शर्मा, आनंद मीणा, संचित शर्मा, रहीम लाला, बबलू खींची, दुर्गेश धवन, चंद्रभान सिंह चंदेल, धर्मेंद्र ठाकुर, इरशाद कुरेशी, पवन यादव, गजेंद्र मारोठिया, पार्षद छोटे लाल मंडलोई, ओमप्रकाश रामी, वीरेंद्र गोसार, दीनू बड़ोदिया, सुरेश वासनिक, मनीष गोमे, वरुण शर्मा, संजय अरोरा, शाहिद सिद्दीकी, सोनिया ठाकुर और राज उदयवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment