कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, किसान नेता को जिलाबदर करने के खिलाफ प्रदर्शन

उज्जैन।किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट को जिलाबदर किए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र हो गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। विधायक महेश परमार और पुलिस अधिकारियों के बीच भी जमकर बहस हुई।कांग्रेस विधायक महेश परमार, नेता मुकेश भाटी और बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने उज्जैन पहुंच रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें बड़नगर रोड स्थित ब्रिज के नीचे रोक दिया।कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। करीब एक घंटे तक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद चलता रहा। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment