हार के बाद ट्रम्प ने सबसे करीबी सलाहकार को निकाला:सूसी वाइल्स की जगह स्टीफन मिलर को जिम्मेदारी

वॉशिंगटन डीसी।अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने सूसी वाइल्स को चीफ ऑफ स्टाफ पद से हटा दिया है। उनकी जगह डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।वाइल्स ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ बनने वाली पहली महिला थीं। उन्होंने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।चीफ ऑफ स्टाफ राष्ट्रपति के सबसे करीबी अधिकारियों में शामिल होता है। वह व्हाइट हाउस के कामकाज और राष्ट्रपति तक पहुंच रखने वाले अधिकारियों के बीच तालमेल बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment