शुल्क विनियामक आयोग ने प्रेस्टीज प्रबंधन को बुलाया:अभाविप ने कार्रवाई की उम्मीद में फिलहाल आंदोलन रोका

इंदौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रेस्टीज संस्थान में विद्यार्थियों से की जा रही अवैध शुल्क वसूली के विरोध में एक सप्ताह से निरंतर आंदोलन किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद की कड़ी चेतावनी के बाद अब शुल्क विनियामक आयोग ने 13 नवम्बर को प्रेस्टीज प्रबंधन को भोपाल में तलब कर लिया है।
   दरअसल, उक्त प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों से अवैध शुल्क लिया जा रहा है, जो वापस नहीं किए जाने तथा रोक नहीं लगाए जाने के विरोध में परिषद का संघर्ष जारी है।इसी क्रम में मंगलवार को प्रेस्टीज संस्थान के प्रशासन के साथ विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई थी। बैठक में शुल्क कम करने अथवा विद्यार्थियों को राहत देने के संबंध में कोई ठोस निर्णय या सहमति नहीं बन सकी। इसके पश्चात विद्यार्थी परिषद ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया था।
   इसी के अंतर्गत बुधवार को शुल्क विनियामक आयोग के अध्यक्ष से दूरभाष पर चर्चा की गई, तो उन्होंने परिषद के पत्र के आधार पर प्रेस्टीज संस्थान के निदेशक को 13 भोपाल में उपस्थित होने के लिए सूचित किया है, साथ ही आश्वासन दिया है कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध शुल्क वसूली के विषय में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।   मालवा प्रांत के मीडिया संयोजक पुनीत गुंजाल के अनुसार आयोग की आगामी कार्रवाई को देखते हुए परिषद ने वर्तमान आंदोलन को कुछ समय के लिए रोकने का निर्णय लिया है। यदि न्याय नहीं मिलता तो  परिषद पुनः आंदोलन प्रारंभ करेगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment