बड़े पुल पर दो लोगों की मौत के मामले सामने आने के बाद सुरक्षा पर सवाल:  ऊंची सुरक्षा जाली लगाने की मांग

महिदपुर। शिप्रा नदी स्थित बड़े पुल पर दो दिनों में दो लोगों की मौत के मामले सामने आने के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार को 18 वर्षीय युवती की नदी में डूबने से मौत हो गई, वहीं गुरुवार शाम नागदा क्षेत्र के बोरीखेड़ी निवासी 32 वर्षीय राहुल काचरिया की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम युवक अपनी बाइक से बड़े पुल पर पहुंचा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। टीआई कमलसिंह मंडलोई ने बताया कि मृतक की पहचान राहुल काचरिया के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।इससे एक दिन पहले बुधवार को नगर की 18 वर्षीय युवती ने भी बड़े पुल से शिप्रा नदी में छलांग लगा दी थी। सूचना मिलने पर गोताखोरों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुल पर सुरक्षा जाली लगाने की मांग-लगातार हो रही घटनाओं के बाद स्थानीय नागरिकों ने पुल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि पुल की दोनों ओर लगी रेलिंग पर करीब 10 फीट ऊंची मजबूत जाली लगाई जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment