विश्वसनीय कर्मचारी ही निकला लूट का आरोपी: 40 लाख की लूट का खुलासा, पूरी रकम बरामद

रतलाम। पुलिस ने स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में हुई 40 लाख रुपये नकदी की सनसनीखेज लूट की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने फरियादी मनीष पटवा के विश्वसनीय कर्मचारी फरदीन खान 22 वर्ष गिरफ्तार किया है।  उसने भाई फैज और साथी असबाब के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उसके कब्जे से लूटी गई पूरी 40 लाख रुपये की नगदी भी बरामद कर ली गई है। वारदात को ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की ड्रेस पहनकर अंजाम दिया गया था, जिसकी पूरी प्लानिंग व्हाट्सएप पर ‘ओके’ (OK) कोड मैसेज भेजकर की गई थी। मामले में आगामी दिनों में आईटी या ईडी भी नकदी की जांच के लिए शामिल हो सकती है।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने गुरूवार अपरांह् प्रेस वार्ता में बताया कि 30 जून को जैसे ही 40 लाख रुपये की नगदी फरदीन के पास पहुंची, उसने तुरंत अपने साथियों को व्हाट्सएप पर “OK” मैसेज भेजकर सिग्नल दे दिया। पूर्व योजना के अनुसार, उसका भाई फैज और साथी असबाब ब्लिंकिट कंपनी की वर्दी पहनकर स्कूटी से मौके पर पहुंचे। उन्होंने फरदीन को जान से मारने की धमकी दी और रुपयों से भरा काला बैग लेकर फरार हो गए। आरोपी असबाब पहले ब्लिंकिट में काम कर चुका था, इसलिए पुलिस को गुमराह करने के लिए उसी कंपनी की ड्रेस का इस्तेमाल किया गया था।

कर्ज के दलदल ,लालच ने बनाया अपराधी-पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी फरदीन पर भारी कर्ज था। उसके पिता फिरोज खान सालों से फरियादी मनीष पटवा के यहां वफादारी से नौकरी कर रहे थे। कुछ समय पहले ही उन्होंने बेटे फरदीन को भी वहां नौकरी पर लगवाया था। नौकरी के दौरान फरदीन को पता चला कि यहां लाखों रुपये का लेन-देन होता है। इसी का फायदा उठाकर उसने लूट की यह बड़ी साजिश रच डाली।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment