अश्लील फोटो-वीडियोवायरल धमकी से महिला को ब्लैकमेल कर 50 लाख ठगे :एफआईआर दर्ज

नीमच।– प्रदेश पुलिस व जिला पुलिस द्वारा साइबर ठगी से बचने के कई उपाय प्रचार और जागरूकता के अभियान चलाए जाते रहे हैं।  फिर भी शातिर बदमाश किसी रूप में अपने नजदीकी लोगों को भी ठगने से पीछे नहीं हैं। ऐसी ही एक घटना में नीमच शहर के सिटी थाना क्षेत्र मे मोबाइल से महिला के फोटो-वीडियो को एडिट कर आपत्तिजनक रूप देकर ब्लैकमेल करने और करीब 50 लाख रुपए की वसूली का प्रकरण सामने आया है। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि रुपए नहीं दिए तो एडिट किए…

Read More

समाजजन काम तकनीकी रूप से संवेदनशील होने से पूरी सुरक्षा के साथ चरणबद्ध रूप से अंजाम दे रहे 500 मीटर दायरे में विडियो-फोटोग्राफी रोकी ,मिनार से सटाकर मचान लगाया -सोश्यल मिडिया पर दुष्प्रचार करने के साथ पथराव करने वाले 10 आरोपियों को जेल भेजा गया

  उज्जैन। सोमवार को हुए पथराव की घटना के बाद शाही मस्जिद क्षेत्र को पूरी तरह से पुख्ता सुरक्षा घेरे में ले रखा गया है। बुधवार को इसके आसपास के 500 मीटर दायरें में विडियों-फोटोग्राफी पर रोक लगा दी गई है। चौडीकरण में आ रहे भाग को समाजजन ही हटा रहे हैं उन्होंने मिनार से सटाकर मचान लगाया है और उसके बाद काम की शुरूआत की गई है। सोमवार को पथराव की घटना में शामिल खाराकुआ थाना पुलिस की गिरफ्त में आए 10 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया…

Read More

नगर निगम के वाहन बेडे में 4 नए मोक्ष वाहनअब नगर में शव वाहन की मांग पर नहीं पिटेंगे अधिकारी

उज्जैन। नगर निगम में अब शव वाहन की उपलब्धता को लेकर पार्षद,उनके समर्थकों एवं अधिकारियों के बीच विवाद नहीं होगा। पिछले वर्ष शव वाहन की मांग को लेकर हुए विवाद में एक अधिकारी की पिटाई का मामला हुआ था। नगर निगम ने 1.47 करोड की लागत से नए 8 वाहन खरीदी की है जिसमें से 4 मोक्ष वाहन हैं। इनमें दो छोटे एवं दो बडे हैं। छोटे वाहन गलियों तक पहुंच सकेंगे और सहजता से अंतिम यात्रा को अंजाम देंगे।अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर नगर निगम उज्जैन के संसाधनों…

Read More

अजगर ने जंगली जानवर निगला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू -स्वास्थ्य परीक्षण के बाद खिवनी के जंगल में छोडा

उज्जैन । उज्जैन जिले के बडनगर तहसील अंतर्गत धूरेरी गांव के नाले के पास से वन विभाग के दल ने 12 फीट के राक पायथन का रेस्क्यू किया है। अजगर ने किसी वन्यजीव को निगल रखा था वैसी स्थिति में ही उसका रेस्क्यू दल ने किया। पर्याप्त चिकित्सकीय जांच में उसके पूर्ण स्वस्थ होने की पुष्टि होने के उपरांत अजगर को देवास जिला के खिवनी वन्य जीव अभ्यारण्य में छोड दिया गया है। अजगर को सबसे पहले चरवाहों ने देख कर इसकी सूचना बडनगर वन रक्षक संजय तिवारी को दी…

Read More

फिर बोमा की तैयारी शुरू,अधिकतम नीलगाय पकडी जाएंगी अबकी बार शाजापुर से 2 हजार काला हिरण पकडे जाने का लक्ष्य -एक्सपर्टस के साथ उज्जैन में भी चलेगा अभियान,हेलीकाप्टर का उपयोग होगा

उज्जैन। दक्षिण अफ्रीका की बोमा पद्धति से शाजापुर जिले में पिछले वर्ष में 846 कृष्‍णमृग एवं 67 नीलगाय को पकड कर उनका सफल स्‍थानांतरण किया गया था। इसकी अपेक्षा उज्जैन में इस वर्ष इस पद्धति का उपयोग मेन्यूअल किया गया और असफलता हाथ लगी थी मात्र 4 नीलगाय पकडी जा सकी थी। वन विभाग एक बार फिर से खेतों के लिए नुकसानदेह साबित हो रहे इन वन्यजीवों को पकडने के लिए बोमा पद्धति का उपयोग करने जा रहा है। इसमें शाजापुर से 2 हजार कृष्णमृग और अधिकतम नीलगाय पकडने का लक्ष्य…

Read More

पुतिन की जीत तय, फिर भी चुनाव:यूक्रेन के कब्जे वाले इलाकों में भी वोटिंग; युद्ध का विरोध करने वाली पार्टी बाहर

मॉस्को।रूस में शुक्रवार यानी 18 सितंबर से तीन दिन का संसदीय चुनाव शुरू हो गया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया का संसद में दबदबा बरकरार रहने की उम्मीद है। वहीं, यूक्रेन युद्ध का खुलकर विरोध करने वाली याब्लोको पार्टी को चुनाव से बाहर कर दिया गया है।यह 2022 में यूक्रेन पर रूस के पूर्ण सैन्य हमले के बाद पहला संसदीय चुनाव है। रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के इलाकों में भी वोटिंग हो रही है। यूक्रेन और यूरोपीय संघ ने वहां हो रहे मतदान को अवैध बताया है।

Read More

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन की मौत, एक गंभीर

मंदसौर। गरोठ थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के करीब 4.30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार सभी लोग हरियाणा से सांवरिया सेठ और खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची गरोठ पुलिस ने मृतकों की पहचान अरविंद अहीर (39) निवासी सिकंदरपुर गुड़गांव, बिन्दर अहीर (33) निवासी नाथूपुर गुड़गांव तथा कैलाश चंद्र गुर्जर (34) निवासी बहरोड़ अलवर (राजस्थान) के रूप…

Read More

कलेक्टर ने कार्य में लापरवाही एवं समीक्षा में अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

 आलीराजपुर । कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक जनसुनवाई कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कृषि, जनजातीय कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों एवं आवेदनों की समीक्षा की गई।कलेक्टर  माथुर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की…

Read More

युवक को धमकाकर की लूट:3 बदमाशों ने बीयर खरीदवाई, पीटा; मोबाइल-पर्स छीना

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास तीन बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल, पर्स और क्रेडिट कार्ड लूट लिया। आरोपियों ने पहले उसे डराकर अपने लिए बीयर खरीदवाई। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल का पासवर्ड और यूपीआई पिन पूछा और क्रेडिट कार्ड व बैंक खाते से 55,700 रुपए ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।बीयर खरीदवाने के बाद बाहर ले जाकर पीटा-पुलिस के अनुसार, स्कीम नंबर 136 निवासी दुर्गेश (33) पुत्र राधाकिशन गौर 29 अगस्त…

Read More

पुरानी रंजीश में रास्ता रोक युवक से मारपीट:पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

उज्जैन। गणेश टेकरी पटेल नगर में रहने वाला रवि पिता नंदलाल सूर्यवंशी रविवार रात घर लौट रहा था। पटेल नगर में राजू सपरेटा की दुकान के सामने उसे क्षेत्र के रहने वाले कृष्णा ने रोका और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। रवि सूर्यवंशी ने चिमनगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और बताया कि कृष्णा से पूर्व में विवाद हुआ था उसी रंजीश में रास्ता रोक मारपीट की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

Read More