4 दिन बाद बच्ची का शव कब्र से निकाला:प्राइवेट क्लिनिक में 5 ड्रिप के बाद मौत हुई;

इंदौर। में कुछ दिन पहले तक दो साल की काशवी की  बच्ची की संदिग्ध हालात में हुई मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।परिजन का आरोप है कि निजी क्लिनिक में गलत इलाज के कारण उनकी बेटी की जान गई। मामले की सच्चाई जानने के लिए मौत के 4 दिन बाद प्रशासन की अनुमति से मंगलवार को बच्ची का शव श्मशान घाट से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था।बालदा कॉलोनी निवासी नितिन यादव की बेटी काशवी को 27 मई को मामूली उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। परिजन उसे…

Read More

बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष के सामने बच्चों ने की गंभीर शिकायत अधीक्षक परस्ते को बदला,होमगार्ड जवान भी बदले -नाराज आयोग अध्यक्ष पौधारोपण किए बगैर ही लौटीं

  उज्जैन।उज्जैन के मालनवासा स्थित बाल संप्रेषण गृह में चल रही गंभीर अनियमितताओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का बड़ा मामला उजागर हुआ है। उज्जैन प्रवास पर आईं बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा के औचक निरीक्षण के दौरान संस्थान के बच्चों ने उनके सामने शिकायत की थी। इसके बाद संप्रेषण गृह के प्रभारी अधीक्षक प्रतापसिंह परस्ते एवं होमगार्ड के चार जवानों को हटा दिया गया है। दो दिवसीय प्रवास पर आई अध्यक्ष दुसरे दिन मंगलवार को संप्रेषण गृह पहुंची थी । यहां उन्हें पौधारोपण भी करना था।…

Read More

जुटे किसान एवं पहुंचे तहसील कार्यालय जमीन अधिग्रहण व मुआवजे की समस्या को सिलसिलेवार रखा किसान संघ के बैनर तले एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

उज्जैन। जमीन अधिग्रहण एवं मुआवजा में आने वाली समस्या को लेकर उज्जैन के किसान एक जुट हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को आने वाली समस्याओं को एकजाई करते हुए सिलसिलेवार तहसील प्रशासन को इससे अवगत करवाया है। किसान संघ के बैनर तले इसे लेकर एक ज्ञापन एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग को सौंपा गया है। संघ के जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह आंजना के अनुसार जिला कार्यालय पर समस्या को लेकर किसाना एकजुट हुए और उसके उपरांत तहसील कार्यालय पहुंचे थे। यहां किसान हितों में नारेबाजी करने के उपरांत ज्ञापन सौंपते हुए आने वाली समस्याओं का…

Read More

सड़क चौड़ीकरण की खुदाई में फूटी मुख्य पेयजल पाइपलाइन, बड़नगर रोड पर पानी के फव्वारे चले  ठेकेदार की लापरवाही से रोज हो रहा पानी का अपव्यय, शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा खामियाजा

उज्जैन। शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान ठेकेदारों की लापरवाही के कारण पेयजल पाइपलाइनें लगातार क्षतिग्रस्त हो रही हैं। मंगलवार को बड़नगर रोड स्थित हनुमानगढ़ी के समीप पंचायती अखाड़े के पास अंबोदिया डैम से आने वाली मुख्य पेयजल पाइपलाइन फूट गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होते ही तेज दबाव के साथ पानी फव्वारे चलने लग गए और कुछ ही देर में सड़क पर पानी फैल गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पीएचई अधिकारी पाइपलाइन फूटने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए तथा…

Read More

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सिंहस्थ महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न निर्माण कार्य प्रगतिरत

उज्जैन,। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सिंहस्थ महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न निर्माण कार्य प्रगतिरत है। रविवार शाम को कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने निर्माणाधीन कार्यों का मौके पर पहुंचकर जायजा लेते हुए कार्य प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेज गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि एक माह बाद ही श्रावण महीना प्रारंभ होगा। श्रावण माह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के…

Read More

चार चीनी नागरिकों की जानकारी छुपाने के मामले में रतलाम के होटल संचालक एवं मैनेजर पर प्रकरण दर्ज

  उज्जैन। रतलाम के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अजंता पैलेस होटल के संचालक डॉ. सुभाष अग्रवाल निवासी पैलेस रोड, रतलाम तथा होटल मैनेजर शिवसिंह राठौर निवासी अजंता होटल परिसर, रतलाम द्वारा विदेशी नागरिकों की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया अनुसार प्रस्तुत नहीं करना पाया गया। पुलिस ने दोनों के विरूद्ध आप्रवास एवं विदेशी विषयक अधिनियम, 2025 की धारा 20(1) सहपठित धारा 23(बी) के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।जांच में होटल के रजिस्टर से सामने आया कि चीन के चार नागरिक MR. Xu Hu, Mr.…

Read More

युवतियों के विवाद के बाद कैब ड्राइवर का चाकू-ब्लेड से पैर फाड़ा;सीसीटीवी आया, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर।बाणगंगा इलाके में कैब ड्राइवर पर हुए हमले का सीसीटीवी सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस रात एक युवती ने अपनी दो सहेलियों के साथ मिलकर एमआईजी स्थित सरपंच कैफे में एक अन्य युवती पर चाकू से हमला किया था, उसी रात बाद में अरविदो के पास भी चाकूबाजी की घटना हुई। पीड़ित युवक थाने पहुंचा था, लेकिन थाना प्रभारी के मौजूद नहीं होने पर पुलिस ने आवेदन लेकर उसे रवाना कर दिया। मंगलवार को युवक दोबारा थाने पहुंचा और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं।देर रात…

Read More

जैन मंदिर से मूर्तियां चुराने वाले तेलंगाना से 3 चोर गिरफ्तार:; जमीन में गाड़कर रखी थीं मूर्तियां

इंदौर। एरोड्रम क्षेत्र स्थित जैन मंदिर में 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात में पुलिस को सफलता मिली है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कुछ मूर्तियां भी बरामद की गई हैं।तेलंगाना से दबोचे गए आरोपी-डीसीपी जोन-1 नरेन्द्र रावत के निर्देशन में गठित टीम ने इस मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए तेलंगाना के नांदेड़ क्षेत्र से लखन, दीपक चौहान और रामबाबू को…

Read More

सड़क पर शराब पीने से रोकने पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष पुलिस कर रही जांच

इंदौर।इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोकने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने हथियार निकाल लिए और जमकर चाकूबाजी हुई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार जनता क्वार्टर निवासी विनोद  (48) ने शिकायत दर्ज कराई है कि 31 मई की रात करीब 11 बजे वह सांची…

Read More

मायके में महिला ने फांसी लगाई : पारिवारिक कलह की आशंका; पुलिस कर रही जांच

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में मायके में रह रही एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, स्कीम नंबर-136 निवासी दीपिका वाघला (32) पत्नी दिलीप वाघला ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि दीपिका दोपहर में कमरे में आराम करने गई थी। रविवार देर शाम तक वह बाहर नहीं आई तो उसकी मां ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।इसके…

Read More