श्रद्धालुओं से भरी टवेरा पलटी, 9 घायल: मंदिर के महंत ने घायलों को अस्पताल भिजवाया

उज्जैन। ऋणमुक्तेश्वर मंदिर से भर्तहरी गुफा की ओर जा रही आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी एक टवेरा गाड़ी गुरुवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 9 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री वाहन के अंदर फंस गए।हादसे के बाद ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के महंत महावीरनाथ महाराज और उनके सहयोगियों ने राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने वाहन में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने और घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद की।…

Read More

युवक ने फांसी लगाकर दी जान:, मोबाइल लेकर कमरे में गया और फंदे पर झूल गया

इंदौर। इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।सेंट्रल कोतवाली पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गौरव पुत्र मनोज कुरिल निवासी नार्थ तोड़ा के रूप में हुई है। गौरव अपने मामा के साथ जूते-चप्पल की दुकान पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वह काफी परेशान और गुमसुम था तथा किसी से ठीक से बात नहीं कर…

Read More

सरवटे बस स्टैंड स्थित होटल में आग:शेड और सामान जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

इंदौर।इंदौर के सरवटे बस स्टैंड स्थित एक होटल की छत पर गुरुवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि मोबाइल टॉवर, शेड और वहां रखा पुराना सामान जलकर खाक हो गया।फायर ब्रिगेड के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि छोटी ग्वालटोली स्थित वैष्णो होटल के टॉवर एरिया में आग लग गई है। सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और छत…

Read More

खुसूर-फुसूर समस्या निदान को लेकर हर्षित भूमिपूत्र…

खुसूर-फुसूर समस्या निदान को लेकर हर्षित भूमिपूत्र… दशकों की समस्या का निदान होता देख क्षेत्र का भूमिपूत्र हर्षित है। पास के जिले में इसका सफल प्रयोग हो चुका है। दक्षिण अफ्रीकी देश से आए विद्वतों की देखरेख में पास के जिले में जब समस्या से निजात दिलवाई गई और गिनती के ही उजाडू वन्यजीव बचे तो भूमिपुत्रों को यकीन हो गया कि अब मूल विभाग सही और तौर तरीके वाली योजना पर आया है। इसके बाद क्षेत्र में दुसरा प्रयोग धर्मनगरी के जिले में किया जा रहा है। अभी दावे…

Read More

बीडी मार्केट के सीवरेज के पानी से गोवर्धन सागर प्रदूषित, लगातार मर रही हैं मछलियां ऑक्सीजन की कमी और दुर्गंध से क्षेत्रवासी परेशान, तालाब की सफाई की उठी मांग

उज्जैन। नगरकोट बुधवारिया स्थित गोवर्धन सागर तालाब में मछलियों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है। तालाब का पानी दूषित होने और उसमें ऑक्सीजन की कमी होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में मछलियां मर रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीडी मार्केट क्षेत्र का सीवरेज का गंदा पानी गोवर्धन सागर में पहुंच रहा है, जिससे जल प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और जलीय जीवों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। तालाब किनारे मिल रही हैं मरी हुई मछलियां पिछले कई दिनों से गोवर्धन सागर के किनारों…

Read More

अधिकमास में निगम द्वारा की गई धर्मस्थलों पर विशेष व्यवस्थाओं को महापौर ने परखा कमजोर सफाई,दुकानदारों का अतिक्रमण मिला -रुद्र सागर क्षेत्र में दुकानदारों का अतिक्रमण तत्काल हटवाया गया

उज्जैन। पुरूषोत्तम मास में नगर निगम द्वारा सप्तसागरों पर श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं में आ रही बाधाओं को बुधवार को महापौर मुकेश टटवाल ने देखा है। उन्होंने तत्काल ही बाधाओं को दुर करवाया है। वे विष्णुसागर,रूद्रसागर क्षेत्र में नगर निगम की व्यवस्थाओं को परखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सफाई कमजोर मिली है। रूद्रसागर क्षेत्र में दुकानदारों का अतिक्रमण देखकर उन्होंने तत्काल ही श्रद्धालुओं के हित में अतिक्रमण को हटवाया है। नगर निगम ने धार्मिक मास में सप्तसागरों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप…

Read More

चिरोला गांव स्थित डबरी में डूबने से 2 युवकों की मौत:रातभर बाद सुबह रेस्क्यू में मिले शव

उज्जैन। जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र के चिरोला गांव में स्थित एक डबरी में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल छा गया। बुधवार सुबह दोनों युवकों के डूबने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन दोपहर तक दोनों के शव बाहर निकाले जा सके।मृतकों की पहचान चिरोली निवासी 16 वर्षीय अजय पिता सुमन दास बैरागी और 20 वर्षीय कमल पिता हीरालाल माली के रूप में हुई है। दोनों आपस में करीबी दोस्त…

Read More

प्रेम विवाह के बाद युवक के घर हमला:नवविवाहिता को ले जाने का आरोप, परिवार के 5 लोग घायल

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के नवेली गांव में प्रेम विवाह के बाद विवाद हिंसक हो गया। युवती के परिजनों पर युवक के घर में घुसकर मारपीट करने और नवविवाहिता को जबरन अपने साथ ले जाने का आरोप है।नवेली गांव निवासी सौदान ने लगभग 15 दिन पहले शाजापुर जिले के बेरछी गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। युवक के अनुसार, दोनों ने पहले वृंदावन में शादी की और फिर कोर्ट मैरिज भी की। इसके बाद उन्होंने थाने में अपने बयान दर्ज कराए थे।घर में घुसकर की तोड़फोड़, परिजनों…

Read More

महिला कर्मचारी से दुष्कर्म :सहकर्मी ने फोटो वायरल करने और पति को जान से मारने की दी धमकी

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में होटल में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने सहकर्मी पर दुष्कर्म और धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय पीड़िता निपानिया स्थित एक होटल में काम करती थी। उसी होटल में रविंद्र उर्फ रवि पुत्र छोटेलाल जाटव भी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी अक्सर उससे कहता था कि वह किचन के काम में उसकी…

Read More

बुजुर्ग की मदद के बहाने आए युवक ने झांसा देकर ATM कार्ड बदलकर निकाले 20 हजार रुपए

इंदौर।इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक बुजुर्ग को पैसे निकालने में मदद करने का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में खाते से 20 हजार से अधिक रुपए निकाल लिए। पुलिस ने जांच कर मंगलवार को एफआईआर की है।पुलिस के अनुसार 74 साल के महेश वर्मा निवासी परदेशीपुरा 17 मई की शाम परदेशीपुरा चौराहे पर राखोड़ी धर्मशाला के नीचे एसबीआई एटीएम पर पैसे निकालने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मशीन में कार्ड फंस रहा…

Read More