उज्जैन। अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों के आतंकी को शनिवार रात उज्जैन लाया गया। उसके पहुंचते ही बेगमबाग क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई। आतंकी रविवार को अपनी बेटी की शादी में शामिल हुआ। आज उसे वापस साबरमती जेल अहमदाबाद ले जाया जायेगा। आतंकी को आजीवन कारावास की सजा हुई है। वर्ष 2008 में अहमदाबाद के कई स्थानों पर सीरियल बम धमाकों की आतंकी घटना सामने आई थी। धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई थी। 200 से अधिक घायल हुये थे। एंटी टेररिज्म स्क्वाड़ ने 50 से अधिक…
Read MoreCategory: उज्जैन
मीडियाकर्मी पर स्कूटी सवार 2 युवकों ने किया हमला
उज्जैन। माधवनगर थाना क्षेत्र के दो तालाब पंचमपुरा मोड़ पर रविवार सुबह मीडियाकर्मी जगदीश पिता हीरालाल परमार निवासी अरिहंत कालोनी का स्कूटी से आये 2 युवकों ने रास्ता रोका और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। मीडियाकर्मी कुछ समझ पाता दोनों युवको ने ताबातोड़ वार किये और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। मीडियकर्मी घायल हो गया, उसे लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना मिलने पर माधवनगर थाना पुलिस ने जगदीश परमार की शिकायत पर 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर…
Read Moreआषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026: रहस्यमयी साधना का महाउत्सव, नौ नहीं बल्कि 10 देवियों की अघोर साधना
उज्जैन/ आमतौर पर लोग साल में सिर्फ दो नवरात्रों (चैत्र और शारदीय) के बारे में जानते हैं, जहाँ मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा गुप्त काल भी आता है जहाँ 9 नहीं, बल्कि 10 महाशक्तियों को जगाया जाता है? जी हां, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 की शुरुआत 15 जुलाई से होने जा रही है। यह नौ दिन सामान्य भक्तों के लिए जितने गोपनीय हैं, तंत्र-मंत्र और अघोर साधना करने वालों के लिए उतने ही खौफनाक और चमत्कारी शक्तियों से…
Read Moreसड़कों के डिवाइडरों की उजड़ रही सुंदरता, गमले टूटे उखड़े पौधे क्षतिग्रस्त पत्थरों ने फीकी की प्रमुख मार्गो की खूबसूरती माधव क्लब रोड, देवास रोड और नानाखेड़ा चौराहे पर रखरखाव के अभाव में बदहाल हुए डिवाइडर, पौधे भी हो रहे नष्ट
उज्जैन। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्य मार्गों पर डिवाइडरों को रंग-रोगन कर उन पर सजावटी गमले और पौधे लगाए गए थे, लेकिन नियमित रखरखाव के अभाव में इनकी सुंदरता धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। फ्रीगंज तीन बत्ती चौराहे के समीप स्थित माधव क्लब रोड इसका प्रमुख उदाहरण है। इस मार्ग के डिवाइडरों पर पीले और काले रंग की पेंटिंग की गई थी तथा उनके ऊपर सजावटी गमले रखे गए थे,…
Read Moreभिंड इंटरसिटी के स्लीपर कोच में रोती मिली नवजात रतलाम में मानवीयता शर्मसार, 4 दिनों में 3 नवजात लावारिस मिले -जिले में पिछले 15 दिनों में यह 4 था नवजात लावारिस स्थिति में मिला
उज्जैन। रतलाम में मानवीयता को शर्मसार करने वाली स्थिति पिछले 4 दिनों में सामने आई है। शनिवार को रतलाम जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर भिंड इंटरसिटी के स्लीपर कोच से नवजात शिशु रोता हुआ मिला है। इसके साथ ही पिछले 4दिनों में जिले में नवजात शिशु के मिलने का यह तीसरा मामला सामने आया है। अधिकारिक स्तर पर सामने आ रहा है कि पिछले 15 दिनों में 4 नवजात शिशु मिले हैं। जिनमें से 3 गहन चिकित्सा ईकाई रतलाम मेडिकल कालेज में उपचार रत हैं। दो तो ऐसे हैं जिन्हें मां…
Read Moreअमृत हरित महाअभियान के तहत 10 लाख से अधिक पौधों का रोपण होगा नगर निगम निर्माण पूर्ण हुए घाटों पर छांव के लिए लगाएगा पौधे घाट की एप्रोच रोड को भी हरित किया जाने पर योजना की तैयारी
उज्जैन। नगर निगम ने सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण सिंहस्थ क्षेत्र को हरित बनाया जाने की तैयारी कर ली है। इसके तहत क्षिप्रा किनारे के निर्माणाधीन 29.2 किलोमीटर में से निर्माण पूर्ण हो घाटों के आसपास पौधारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही घाटों के एप्रोच रोड पर भी छाया के लिए पौधारोपण किए जाने की योजना की तैयारी की जा रही है।अमृत हरित महाअभियान के तहत 10 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 3 लाख से अधिक…
Read Moreदेवास रोड , नानाखेड़ा चौराहे पर रखरखाव के अभाव में बदहाल हुए डिवाइडर, पौधे भी हो रहे नष्ट
उज्जैन। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्य मार्गों पर डिवाइडरों को रंग-रोगन कर उन पर सजावटी गमले और पौधे लगाए गए थे, लेकिन नियमित रखरखाव के अभाव में इनकी सुंदरता धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है।फ्रीगंज तीन बत्ती चौराहे के समीप स्थित माधव क्लब रोड इसका प्रमुख उदाहरण है। इस मार्ग के डिवाइडरों पर पीले और काले रंग की पेंटिंग की गई थी तथा उनके ऊपर सजावटी गमले रखे गए थे, जिससे…
Read Moreस्कूल में पुलिस ने बच्चों सिखाये साइबर सुरक्षा के गुर
बड़नगर । साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए इन दिनों बड़नगर पुलिस अभियान चला रही है। जिसके तहत शनिवार को स्थित सेंट मार्टिन स्कूल में थाना प्रभारी कमलेश सिंगार एवं सब इंस्पेक्टर चाँदनी पाटीदार ने छात्र छात्राओं को ऑनलाइन फ़्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग ओर साइबर ठगी से कैसे बचे इसकी जानकारी दी।सर्वप्रथम स्कूल पहुँचने पर स्कूल के संचालक फादर जॉर्ज एवं प्रिंसिपल जेनेट जॉर्ज द्वारा थाना प्रभारी कमलेश सिंगार एवं सब इंस्पेक्टर चाँदनी पाटीदार का स्वागत किया तत्पश्चात उन्होंने स्कूल के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए…
Read Moreखेत मेंबने कुएं से बदबू आने पर मिला गोवंश, 4 आरोपी हिरासत में
उज्जैन। खेत में बने कुएं से बदबू आने पर किसान की सूचना पर पुलिस पहुंची और कुएं की तलाशी ली तो प्लास्टिक की पॉलिथीन में भरा गोवंश बरामद हो गया। मामला गौ हत्या से जुदा होने पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और कुछ घंटे में ही चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।उन्हेल थाना उपनिरीक्षक मांगीलाल मालवीय ने बताया कि शनिवार दोपहर ग्राम बेजनावदा खेडी रोड पर खेत में बने कुएं से बदबू आने पर किसान परमानंद द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं की…
Read Moreसाइबर अपराधों से बचाव के लिए महिदपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
महिदपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के अंतर्गत महिदपुर थाना पुलिस ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। अभियान के दौरान करीब 3500 लोगों को साइबर ठगी से बचने के संबंध में जानकारी दी गई।यह अभियान पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह (भापुसे) तथा एसडीओपी महिदपुर ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भापुसे) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।थाना पुलिस ने तहसील कार्यालय, बस स्टैंड, विजय स्तंभ, फकीर मोहल्ला, ग्राम…
Read More