उज्जैन। माधवनगर थाना क्षेत्र के दो तालाब पंचमपुरा मोड़ पर रविवार सुबह मीडियाकर्मी जगदीश पिता हीरालाल परमार निवासी अरिहंत कालोनी का स्कूटी से आये 2 युवकों ने रास्ता रोका और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। मीडियाकर्मी कुछ समझ पाता दोनों युवको ने ताबातोड़ वार किये और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। मीडियकर्मी घायल हो गया, उसे लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना मिलने पर माधवनगर थाना पुलिस ने जगदीश परमार की शिकायत पर 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। जिस स्थान पर हमला हुआ उसके आसपास लगे कैमरों के फुटेज देख हमला करने वालों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। घायल जगदीश का कहना था कि उसने हमला करने का कारण पूछने का प्रयास किया लेकिन दोनों भाग निकले थे
मीडियाकर्मी पर स्कूटी सवार 2 युवकों ने किया हमला