भिंड इंटरसिटी के स्लीपर कोच में रोती मिली नवजात रतलाम में मानवीयता शर्मसार, 4 दिनों में 3 नवजात लावारिस मिले -जिले में पिछले 15 दिनों में यह 4 था नवजात लावारिस स्थिति में मिला

उज्जैन। रतलाम में मानवीयता को शर्मसार करने वाली स्थिति पिछले 4 दिनों में सामने आई है। शनिवार को रतलाम जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर भिंड इंटरसिटी के स्लीपर कोच से नवजात शिशु रोता हुआ मिला है। इसके साथ ही पिछले 4दिनों में जिले में नवजात शिशु के मिलने का यह तीसरा मामला सामने आया है। अधिकारिक स्तर पर सामने आ रहा है कि पिछले 15 दिनों में 4 नवजात शिशु मिले हैं। जिनमें से 3 गहन चिकित्सा ईकाई रतलाम मेडिकल कालेज में उपचार रत हैं। दो तो ऐसे हैं जिन्हें मां…

Read More

अमृत हरित महाअभियान के तहत 10 लाख से अधिक पौधों का रोपण होगा नगर निगम निर्माण पूर्ण हुए घाटों पर छांव के लिए लगाएगा पौधे घाट की एप्रोच रोड को भी हरित किया जाने पर योजना की तैयारी

उज्जैन। नगर निगम ने सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण सिंहस्थ क्षेत्र को हरित बनाया जाने की तैयारी कर ली है। इसके तहत क्षिप्रा किनारे के निर्माणाधीन 29.2 किलोमीटर में से  निर्माण पूर्ण हो घाटों के आसपास पौधारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही घाटों के एप्रोच रोड पर भी छाया के लिए पौधारोपण किए जाने की योजना की तैयारी की जा रही है।अमृत हरित महाअभियान के तहत 10 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 3 लाख से अधिक…

Read More

देवास रोड , नानाखेड़ा चौराहे पर रखरखाव के अभाव में बदहाल हुए डिवाइडर, पौधे भी हो रहे नष्ट

उज्जैन। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्य मार्गों पर डिवाइडरों को रंग-रोगन कर उन पर सजावटी गमले और पौधे लगाए गए थे, लेकिन नियमित रखरखाव के अभाव में इनकी सुंदरता धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है।फ्रीगंज तीन बत्ती चौराहे के समीप स्थित माधव क्लब रोड इसका प्रमुख उदाहरण है। इस मार्ग के डिवाइडरों पर पीले और काले रंग की पेंटिंग की गई थी तथा उनके ऊपर सजावटी गमले रखे गए थे, जिससे…

Read More

स्कूल में पुलिस ने बच्चों सिखाये साइबर सुरक्षा के गुर

बड़नगर ।  साइबर  सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए इन दिनों बड़नगर पुलिस अभियान चला रही है। जिसके तहत शनिवार को  स्थित सेंट मार्टिन स्कूल में थाना प्रभारी कमलेश सिंगार एवं सब इंस्पेक्टर चाँदनी पाटीदार ने छात्र छात्राओं को ऑनलाइन फ़्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग ओर साइबर ठगी से कैसे बचे इसकी जानकारी दी।सर्वप्रथम स्कूल पहुँचने पर स्कूल के संचालक फादर जॉर्ज एवं प्रिंसिपल जेनेट जॉर्ज द्वारा थाना प्रभारी कमलेश सिंगार एवं सब इंस्पेक्टर चाँदनी पाटीदार का स्वागत किया तत्पश्चात उन्होंने स्कूल के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए…

Read More

खेत मेंबने कुएं से बदबू आने पर मिला गोवंश, 4 आरोपी हिरासत में

उज्जैन। खेत में बने कुएं से बदबू आने पर किसान की सूचना पर पुलिस पहुंची और कुएं की तलाशी ली तो प्लास्टिक की पॉलिथीन में भरा गोवंश बरामद हो गया। मामला गौ हत्या से जुदा होने पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और कुछ घंटे में ही चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।उन्हेल थाना उपनिरीक्षक मांगीलाल मालवीय ने बताया कि शनिवार दोपहर ग्राम बेजनावदा खेडी रोड पर खेत में बने कुएं से बदबू आने पर किसान परमानंद द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं की…

Read More

साइबर अपराधों से बचाव के लिए महिदपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

महिदपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के अंतर्गत महिदपुर थाना पुलिस ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। अभियान के दौरान करीब 3500 लोगों को साइबर ठगी से बचने के संबंध में जानकारी दी गई।यह अभियान पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह (भापुसे) तथा एसडीओपी महिदपुर ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भापुसे) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।थाना पुलिस ने तहसील कार्यालय, बस स्टैंड, विजय स्तंभ, फकीर मोहल्ला, ग्राम…

Read More

सिंहस्थ से पहले यातायात व्यवस्था होगी हाईटेक:8 जोनों में तैनात होंगे पुलिसकर्मी;

उज्जैन।उज्जैन में आगामी सिंहस्थ और त्योहारी सीजन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में सुचारु और सुरक्षित ट्रैफिक संचालन के लिए लगभग 400 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिंहस्थ प्रशिक्षण के लिए लगभग 250 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों का बल उज्जैन को उपलब्ध कराया गया है। पहले से तैनात करीब 150 पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर अब कुल 400 पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालेंगे।बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए पूरे शहर को 8 जोनों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में पुलिस…

Read More

आउटसोर्स कर्मचारी की:करंट लगने से मौत: परिजनों ने कंपनी पर लगाए लापरवाही के आरोप

उज्जैन। पंथ पिपलई क्षेत्र में बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से मध्य प्रदेश बिजली कंपनी के एक आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने बिजली कंपनी और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।मृतक की पहचान ग्राम किठोदा निवासी सुनील सोलंकी (33) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुनील पिछले करीब 12 वर्षों से मध्य प्रदेश…

Read More

:36 घंटे बाद 4.5 किमी दूर मिला सहा. सचिव का शव चंबल नदी से बरामद: पुलिया पार करते बहे थे

उज्जैन।जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गावडी लोधा में तेज बारिश के दौरान पुलिया पार करते समय बहे ग्राम पंचायत सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह सोनगिरा (35) का शव लगभग 36 घंटे बाद शनिवार सुबह चंबल नदी से बरामद किया गया। उनका शव घटनास्थल से करीब साढ़े चार किलोमीटर दूर मिला।जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम लगभग 7:30 बजे सूर्यप्रकाश सिंह अपने गांव के कृष्णपाल सिंह के साथ उज्जैन से लौट रहे थे। गावडी लोधा के नाले पर बनी पुरानी पुलिया के ऊपर से पानी का तेज बहाव था।कृष्णपाल सिंह…

Read More

शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा,निर्माणाधीन पुल काहिस्सा डूबा:बैरिकेडिंग, व एसडीआरएफ तैनात

उज्जैन। इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। गुरुवार को नदी का पानी बढ़ने से घाटों के किनारे स्थित कुछ मंदिरों में पानी प्रवेश कर गया। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे का नजारा पूरी तरह बदल गया और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी।रामघाट क्षेत्र में पुराने पुल को तोड़कर उस स्थान पर जो नया पुल बनाया जा रहा है उस निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा भी पानी में डूब गया। पुल का केवल…

Read More