उज्जैन। तराना थाना पुलिस ने सरस्वती कालोनी में रहने वाले बदमाश जगदीश पिता भीमा 45 साल को कुछ माह पहले अपराधिक गतिविधियों के चलते जिलाधीश के आदेश पर संभाग की सीमा से जिलाबदर कर दिया था। उसे बिना अनुमति जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। बावजूद जिलाबदर बदमाश रविवार रात सरस्वती कालोनी के सामने रूपाखेड़ी मार्ग पर घूम रहा था। बदमाश के बिना अनुमति नगर में प्रवेश करने की सूचना मिलने पर एएसआई आनंदसिंह झाला टीम के साथ रूपाखेड़ी मार्ग पहुंचे और घेराबंदी कर जिलाबदर बदमाश को पकड़ा गया। जिसके खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 में प्रकरण दर्ज किया और सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है। तराना पुलिस के अनुसार बदमाश के खिलाफ कई संगीन मामले पूर्व में दर्ज हो चुके है। लेकिन उसकी अपराधिक गतिविधियां कम नहीं हो रही थी। जिसके चलते उसे जिलाबदर किया गया था, बदमाश मूलरूप से देवली का रहने वाला है और वर्तमान में सरस्वती कालोनी में निवास कर रहा था।
क्षेत्र में मिला जिलाबदर बदमाश, पुलिस ने लगाई रासुका