उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन के श्मसान चकतीर्थ पर जलती चिता से मास निकाल कर खाने वाले अघोरी किन्नर को जीवाजीगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। उसके खिलाफ सेनापति काल भैरव समिति की और से थाने में शिकायत की गई थी जिस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 301, 25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की ।सोमवार को सोश्यल मिडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर लोगों ने हैरान करने वाला मामला देखा था। सोश्यल मिडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हुए विडियों में खुद को अघोरी और किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बताने वाली काली उर्फ नंद गिरी श्मशान घाट पर एक जलती चिता के पास नजर आ रही थी। विडियों में वह चिता से निकालकर मास खाती नजर आ रही है। इस विडियों के सामने आने पर संतों ने गुस्सा जताया था। वायरल वीडियो में संबंधित अघोरी हाथ में तलवार लिए जलती चिता के पास खड़ी दिखाई दे रही है।न्यायालय ने जेल भेजा-सीएसपी पुष्पा प्रजापति के मुताबिक मंगलवार को जीवाजीगंज थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने चिता से छेडछाड करने के इस मामले में आरोपी काली उर्फ नंद गिरी को बीएनएस की धारा 301,25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भैरवगढ भेज दिया गया। वायरल विडियो उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मसान का बताया जा रहा है जो कि नगर निगम उज्जैन के अधिकार क्षेत्र में हैं।
चकतीर्थ पर जलती चिता से मास निकालकर खाने वाला अघोरी किन्नर गिरफ्तार