स्कूली छात्रों और सेवानिवृत्त शिक्षक की बाइक में भिड़ंत, कई घायल

महिदपुर रोड। सोमवार को नगर के मुख्य मार्ग पर स्कूली छात्रों और एक सेवानिवृत्त शिक्षक की मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूली छात्र सहित सेवानिवृत्त शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।पुलिस, प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधितों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गोगापुर निवासी तीन स्कूली छात्र एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर महिदपुर रोड स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल पढ़ने आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम कानाखेड़ी-एकलासपुर के शासकीय विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वर्तमान में नगर निवासी रतनलाल आसोड़िया अपनी मोटरसाइकिल से घर से बाजार की ओर जा रहे थे।बताया गया कि संपत ज्वेलर्स एवं पुराने जैन मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर बने सड़क कट को पार करने के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों में तेज गति से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।हादसे में ग्राम गोगापुर निवासी कक्षा नौवीं का छात्र मुकेश पिता गंगाराम एवं उसके साथी घायल हो गए। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक रतनलाल आसोड़िया को भी गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment