शोरूम संचालक की हत्या करने वालों को भेजा जेल, उड़ीसा के गांजा तस्कर को 8 दिन की रिमांड पर लिया

उज्जैन। हार्न बजाकर साइड मांगने पर गुरूवार-शुक्रवार रात दमदमा में ट्रेक्टर शोरूम संचालक यश पिता विजयनारायण मित्तल निवासी ऋषिनगर की सात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। माधवनगर थाना पुलिस ने मृतक के दोस्त अमित पालीवाल की शिकायत पर सागर तनोरिया, विशाल ठाकुर, विजय ठाकुर, करण गाठिया, आकाश रायकवार, आयुष शर्मा और आयुष उर्फ सेंटू कुशवाहा के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था। 2 दिन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और चाकू बरामद किया गया। थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि सोमवार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। विदित हो कि बदमाशों ने साइड मांगने पर यश और उसके दोस्तों को धमकी भरे अंदाज में कहा था कि यह दमदमा है, हमारे बारे में यहा पता कर लेना हम कौन है, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्ही के अंदाज में दमदमा ले जाकर बदमाशों को कानून के डंडे का खौफ दिखाया था।
चिमनगंज थाना पुलिस ने 8 दिन पहले कानीपुरा रोड से कार सवार आदर्श नायक ग्राम इटावा तराना हाल मुकाम राज रॉयल कालोनी, तेजस वर्मा देवनगर आगररोड और साहिल हैला निवासी बड़ा मोहल्ला पानबिहार को के पास से 53 किलो से अधिक गांजा बरामद किया था। तीनों से रिमांड के दौरान गांजा तस्कर सचिन उर्फ जतीन पिता प्रकाशचंद्र डिगल 33 साल निवासी भुवनेश्वर का सुराग मिला था, पुलिस की एक टीम सचिन को उड़ीसा से गिरफ्तार कर उज्जैन लाई थी। जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश कर 8 दिनों की रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि उड़ीसा के तस्कर से पूछताछ में गांजा सप्लाई की कई जानकारी सामने आ सकती है, संभावना है कि उससे जुड़े कुछ ओर आरोपी भी गिरफ्त में आ सकते है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment