इंदौर।क्राइम ब्रांच इंदौर ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम शाहिद पिता अब्दुल सतार मंसूरी (26) निवासी फिरदौस नगर, ताज नगर, इंदौर है। वह पेशे से AC सुधारने का काम करता है। क्राइम ब्रांच उससे ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।पहले ही 11.4 ग्राम MD ड्रग्स हो चुकी थी जब्त-क्राइम ब्रांच ने पहले आरोपी अल्फेज…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
पूर्व कोचिंग टीचर ने छात्रों को ठगा:एयरपोर्ट में नौकरी का झांसा देकर वसूले लाखों रुपये
इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले पूर्व कोचिंग ट्रेनर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी ने अपनी कोचिंग के तीन पूर्व छात्रों को नौकरी का झांसा देकर करीब 3.68 लाख रुपए ले लिए और उन्हें फर्जी जॉइनिंग लेटर दे दिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वैभव मेहता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।कोचिंग में ट्रेनिंग देता था आरोपी वैभव-पुलिस के अनुसार, पीड़ित अमित कुमार प्रजापति, रितेश वर्मा और मनस्वी गेहलोत ने वर्ष…
Read Moreकान्ह के प्रदुषण से शिप्रा की मुक्ति के लिए सैंकडों अरब की योजना पर अमल देवास में डेढ करोड के स्टाप डेम की स्वीकृति की अपेक्षा में शिप्रा में प्रदुषण -स्थानीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से चर्चाकर पूरे मामले से अवगत करवाया
उज्जैन। शिप्रा में प्रदुषण को लेकर स्थानीय अखाडा परिषद ने मुहिम छेडी है। देवास में नागदहन नदी का प्रदुषित पानी शिप्रा में मिलाने को लेकर संतों ने गुस्सा जताया है। मात्र डेढ करोड के स्टाप डेम की स्वीकृति की अपेक्षा में यह प्रदुषित पानी शिप्रा में बहाया जा रहा है। स्थानीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत डा. रामेश्वर दास ने इसे लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से चर्चा करने की जानकारी दी है। उनके अनुसार देवास में शिप्रा निरीक्षण में सामने आई बातों से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया है अगले…
Read Moreउज्जैन,तराना,माकडौन तहसील छोड सभी तहसीलों में पिछले वर्ष से अधिक वर्षा भारी बारिश का अलर्ट के बावजूद उज्जैन में मौसम साफ -प्रदेश में वर्षा का घाटा बढकर 18 फीसदी तक पहुंचा,55 में से 43 जिले सामान्य वर्षा से पीछे
उज्जैन। इस मानसून सत्र के पिछले सवा दो माह में उज्जैन जिले में अब तक हुई वर्षा का औसत पिछले वर्ष से करीब पौने दो इंच ज्यादा है। इसके साथ ही जिले की उज्जैन सहित 3 तहसीलों में इस अवधि में 4 इंच से 1 इंच तक कम वर्षा की स्थिति सामने आ रही है।मानसून विभाग की और से पूर्व घोषित स्थितियों में भी फेर है।तीन दिन पहले उज्जैन में अगले 4 दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी हुई थी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इस वर्ष…
Read More40 सेक्टर में बनेगें 80 थाने, 63 हजार पुलिसकर्मी की होगी तैनाती एआई तकनीक से होगी 30 करोड़ श्रद्धालुओं की निगरानी
उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिये बुधवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाकर एआई तकनीक निगरानी की योजना बनाई गई है। 3 हजार हेक्टेयर में सिंहस्थ का आयोजन किया जायेगा। जिसे 10 जोन, 40 सेक्टर और 80 थानों में विभाजित कर 63 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जायेगी। पुलिस कंट्रोलरूम पर आयोजित बैठक एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा की उपस्थिति में शुरू हुई। इस दौरान एएसपी, सीएसपी, ट्रेफिक डीएसपी, सभी थाना…
Read Moreट्रेन में शराब पीकर हुडदंग कर रहे थे 4 युवक -यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने पकड़ा
उज्जैन। भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में मंगलवार-बुधवार रात 4 युवक शराब पीकर हुडदंग कर रहे थे। यात्रियों के मना करने पर अभद्रता की जा रही थी। यात्रियों ने मामले की सूचना रेलवे हेल्पलाइन नम्बर पर दी। ट्रेन के उज्जैन स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। जीआरपी थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया कि भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस टेÑेन के कोच एम-3 में शराब पीकर हुडदंग कर रहे चार युवकों की सूचना मिलने पर रात को प्लेटफार्म नम्बर 1 पर टीम को अलर्ट किया गया। ट्रेन के आते ही…
Read Moreनाले में फंसने पर छोड़कर भागा निकला था चालक प्याज से भरी पिकअप में मिला 2.34 क्विंटल डोडाचूरा
उज्जैन। तेजगति से दौड़ती पिकअप मंगलवार-बुधवार रात सड़क किनारे नाले में फंस गई। चालक छोड़कर भाग निकला। रात्रि गश्त में पुलिस कोे पिकअप दिखाई दी तो घटनाक्रम का पता लगाने पहुंची। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें प्याज की बोरियों के नीचे रखा मादक पदार्थ डोराचूरा बरामद हो गया। नागझिरी थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि रात में 12.30 बजे के लगभग एसआई रामप्रसाद वेद, प्रधान आरक्षक नीरज पटेल, ईश्वर चौहान, आरक्षक गजेन्द्र दुबे, रोहित मिश्रा शासकीय वाहन से गश्त पर निकले थे। लालपुर से गरोठ ब्रिज की ओर…
Read Moreअतिक्रमण होने से मार्ग हो गया आधा आवागमन में आमजन परेशान
उज्जैन। खाचरौद-बड़नगर रोड नगर का एक सबसे अधिक आवाजाही वाला रोड है। यहां पर प्रतिदिन अल सुबह से लेकर देर रात्रि तक बड़े वाहनों की बड़ी संख्या में आवाजाही लगी रहती है। लेकिन इस रोड के दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा इतना अतिक्रमण कर रखा है, जिसके चलते यह रोड आधा ही रह गया है। जबकि इस रोड पर एक निजी बस सर्विस की बस का ब्रेक फेल होने से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था। इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर कोई उचित कार्यवाही नहीं करने से दुकानदारों…
Read Moreमातृशक्ति के लिए शहर में सार्वजनिक स्थानो पर फीडिंग रूम का अभाव
सारंगपुर।सरकार पहले छह माह तक केवल स्तनपान और दो वर्ष तक मां का दूध पिलाने का संदेश दे रही है, लेकिन सारंगपुर में मातृशक्ति के लिए सम्मानजनक स्तनपान की बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। बस स्टैंड, मुख्य बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को खुले में शिशु को दूध पिलाने की मजबूरी झेलनी पडती है। शर्म और असहजता के कारण कई माताएं समय पर स्तनपान नहीं करा पातीं, जिससे नवजातों के पोषण और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड रहा है। विश्व स्तनपान सप्ताह पर भी नहीं दिखी ठोस…
Read Moreछात्रा ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सहेली को ब्लैकमेल किया: धमकियां दी, एफआईआर दर्ज
इंदौर। खजराना पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने और धमकाने के आरोप में एक छात्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी छात्रा अपनी पूर्व की क्लासमेंट को अश्लील मैसेज भेज रही थी और आवाज बदलकर ऑडियो कॉल के जरिए धमकियां भी दे रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पहले साइबर पुलिस ने जांच की, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी छात्रा रिया तीन साल तक एक ही स्कूल में साथ पढ़ चुकी हैं। करीब तीन महीने पहले पीड़िता की सगाई…
Read More