एडमिशन के नाम पर ठगे थे 4.50 लाख सिलीगुड़ी में क्लीनिक चलाता मिला धोखाधड़ी का आरोपी

उज्जैन। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम धोखाधड़ी करने वाला शातिर मुख्य आरोपी सिलीगुड़ी में क्लीनिक चला रहा था। 3 माह बाद उसे गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर उज्जैन लाया गया है। आरोपी का साथी पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है। नीलगंगा थाना एसआई यादवेन्द्र परिहार ने बताया कि मंछामन कालोनी में रहने वाले सतीशचंद्र पटेल ने 29 मार्च को नीलगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र हर्ष का मेडिकल कॉलेज में एडमिशन  कराने के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी हुई है। रिश्तेदार के माध्यम…

Read More

फ्रीगंज में 2 दुकान पर वारदात, नागझिरी तक मिले फुटेज कार से आये बदमाशों ने चुराये लाखों के मोबाइल

उज्जैन। कार से शहर में आकर वारदात करने वाले बदमाश सक्रिय दिखाई दे रहे है। शुक्रवार-शनिवार रात बदमाशों ने 2 मोबाइल दुकानों से 80 लाख से अधिक के मोबाइल चोरी कर लिये। पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिये सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। माधवनगर थाना क्षेत्र के फ्रीगंज में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब हाई च्वाइस और एसएस मोबाइल शॉप में करोड़ों के मोबाइल चोरी होने की खबर सामने आई। माधवनगर थाना सीएसपी दीपिका शिंदे, थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया के साथ फिंगर प्रिंट पड़ताल…

Read More

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट कॉटेज में भीषण आग लगी, दो पर्यटक बचे बाल-बाल बचे

  उज्जैन/ मंदसौर गांधीसागर नंबर 8 पर स्थित फॉरेस्ट फेस्टिवल रिसॉर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। आज सुबह करीब 7:00 बजे रिसॉर्ट के एक कॉटेज में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरा कॉटेज जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि कॉटेज में ठहरे एक महिला और पुरुष समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना गांधीसागर की डायल 112 तुरंत मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है।

Read More

ईथाईल वाली दवा डाक्टर के पर्चे के बगैर मिलना संभव नहीं   अब अवैध भट्टी की शराब बनाने वालों को टींचर मिलना मुश्किल होगा -बगैर पर्चे के ईथाईल अल्कोहल की दवा देने पर मुसीबतों का सामना करना होगा विक्रेता को

  उज्जैन। इथाईल अल्कोहल की 12 प्रतिशत से अधिक मात्रा वाली दवाएं अब बगैर डाक्टर के पर्चे के विक्रय नहीं की जा सकेंगी। केंद्र सरकार ने ऐसे उत्पादों की बिक्री के लिए लाइसेंस और डॉक्टर के पर्चे को अनिवार्य कर दिया है। इथाईल अल्कोहल के एक रूप में टींचर भी है जिसका उपयोग अवैध हाथ भट्टी की शराब बनाने में किया जाता है। ऐसे में इस अवैध काम पर भी बडी मात्रा में रोक लगेगी। जिला ड्रग निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह के अनुसार केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अधिक मात्रा में…

Read More

प्रेम छाया मार्ग की सीवरेज खुदाई बनी जानलेवा, गड्ढों में भरा बारिश का पानी, सुरक्षा के तहत बैरिकेट्स भी नहीं, लोगों की जान जोखिम में

उज्जैन। शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य में बरती जा रही लापरवाही अब आम लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ने लगी है।चामुंडा माता चौराहे से प्रेम छाया होते हुए भाटगली से पुराने शहर की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर गहरी खुदाई के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सबसे चिंताजनक स्थिति प्रेम छाया से भाटगली जाने वाले मार्ग पर है, जहां बारिश का पानी गहरे गड्ढों में भर जाने के बावजूद सुरक्षा के तहत बैरिकेड्स तक नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में वाहन चालक जान…

Read More

नागपुर-इंदौर वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे डॉक्टर ने बचाई टीटीई की जान

उज्जैन। रेलवे आरक्षण में चिकित्सकों को प्राथमिकता देने का उद्देश्य नागपुर से इंदौर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में सफल हुआ है। ट्रेन में सफर कर रहे नागपुर निवासी डॉक्टर अनूप शर्मा ने ट्रेन के सी-9 कोच में तैनात पश्चिम रेल्वे, रतलाम मंडल में कार्यरत टीटीई महेश त्यागी की जान बचाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर निवासी डॉक्टर अनूप शर्मा अपने निजी कार्य से 9 जुलाई को 20912 नागपुर इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस से इंदौर जा रहे थे। वे ट्रेन के सी-3 कोच में सफर कर रहे थे। ट्रेन…

Read More

खाचरोद जेल से फरार विचाराधीन कैदी को खारवा चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

आलोट – गत दिनांक 25.12.2025 को खाचरोद जेल से तीन विचाराधीन कैदी गोपाल पिता बापूलाल कीर, गोविंदराम पिता आशाराम एवं नारायण पिता भेरुलाल जाट फरार हो गये, जिनके विरुद्ध थाना खाचरोद पर अपराध क्रमांक 529/25 धारा 262 बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया । उक्त प्रकरण में फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन के द्वारा 5000 रुपये की ईनाम उद्घोषणा भी जारी की गई ।             उक्त घटना में फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस…

Read More

डकैती की योजना बना रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल और कार जब्त

 शाजापुर।  पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पूर्व में की गई लूट का लाखों रुपये का सोना-चांदी, नकदी, वारदात में उपयोग की गई कार और औजार भी बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी अजय कुमार मिश्रा के निर्देशन में मक्सी क्षेत्र में अपराधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी।इसी दौरान थाना मक्सी में दर्ज अपराध क्रमांक 163/2026 की जांच के दौरान 10 जुलाई 2026 को मुखबिर…

Read More

छेड़छाड़ के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, रास्तेभर आरोपी मांगता रहा माफी

खरगोन। जैतापुर थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ के आरोपी का पुलिस ने जुलूस निकाला। आरोपी को जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद न्यायालय पेश करने के लिए पुलिस पैदल लेकर पहुंची। इस दौरान  आरोपी कान पकड़कर रास्तेभर सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए लोगों से माफी मांगते नजर आया। पुलिस की इस कार्रवाई की इलाके में काफी चर्चा रही।  पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के बीच यह जुलूस मुख्य मार्गों से गुजरा, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।जैतापुर थाना प्रभारी सुदर्शन कलोरिया ने बताया मोतीपुरा निवासी…

Read More

आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी,शिकायत दर्ज

बुरहानपुर -आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र मसाने को जान से मारने की धमकी देने का एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत आजाक (AJAK) थाने और बुरहानपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को लिखित शिकायत दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।मसाने का आरोप है कि कार्यालय पहुंचने पर शरद पवार और कमलेश कौशिक उन्हें एक कोने में अकेले ले गए। वहां उनके साथ अभद्रता और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दरअसल, बुरहानपुर…

Read More