बुरहानपुर। शहर के सिंधी बस्ती बायपास स्थित आरके ऑटो डील शोरूम से एक फिल्मी अंदाज में 7 लाख की अर्टिगा कार चोरी हो गई। चोरी की पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है। खास बात यह है कि चोरी से एक दिन पहले आरोपी ग्राहक बनकर शोरूम पर आया था।
शोरूम संचालक राहिल खान के अनुसार 21 अगस्त की शाम 5 बजे दो लोग ग्राहक बनकर आए थे। उनमें से एक ने अर्टिगा कार का ट्रायल लिया, कीमत पूछी और यूपी की NOC के बारे में जानकारी ली। संचालक ने बताया कि ट्रांसफर यहीं होगा, यूपी की NOC नहीं मिलेगी। इसके बाद वे चले गए।दूसरे दिन 22 अगस्त की रात 1:38 बजे एक बदमाश शोरूम में घुसा। उसने गैस कटर या किसी अन्य औजार से सुरक्षा रेलिंग का लॉक तोड़ा और सीधे उसी अर्टिगा की तरफ दौड़ लगाई, जिसका दिन में ट्रायल लिया था। वह कार स्टार्ट कर फरार हो गया।
*7 लाख में मुंबई से खरीदी थी कार-संचालक ने बताया कि चोरी हुई कार 2021 मॉडल अर्टिगा है, जिसे मुंबई से 7 लाख में खरीदा गया था।
ताप्ती ब्रिज तक CCTV में कैद –चोरी के बाद शोरूम के और आसपास के CCTV खंगाले गए तो कार ताप्ती ब्रिज की ओर जाते हुए दिखाई दी। पुलिस अब आगे के रूट के CCTV फुटेज तलाश रही है।TI बोले – FIR दर्ज, आरोपी जल्द पकड़ में आएगा-मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। TI का कहना है कि CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है, उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।