बदमाश मुख्तियार की 4 करोड़ की संपत्ति सीज: दस्तावेजों की जांच जारी

इंदौरइंदौर क्राइम ब्रांच ने जमीन मालिकों से अवैध कब्जे छोड़ने के बदले रुपए मांगने के मामले में गिरफ्तार बदमाश मुख्तियार की करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति सीज की है। सोमवार को क्राइम ब्रांच की टीम टीआई जितेंद्र यादव के नेतृत्व में मुख्तियार को लेकर उसके घर पहुंची थी। जांच के दौरान अवैध शेड में बने गोदाम और दुकानों से जुड़े दस्तावेज मिले।क्राइम ब्रांच ने मुख्तियार से इन संपत्तियों की खरीदी और मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज मांगे। संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने के बाद टीम ने उससे जुड़ी संपत्तियों का मौके पर निरीक्षण किया और उन्हें सीज करने की कार्रवाई की।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment