निवेश के नाम पर किसानों को मुनाफे का देते थे झांसा 7 साल बाद गिरफ्त में आये 70 लाख ठगने वाले दंपति

उज्जैन। कृषि उत्पाद और कीटनाशक उपलब्ध कराने के साथ निवेश के नाम पर हर माह मुनाफे का झांसा देकर किसानों से 70 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दंपति को 7 साल बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपने गिरोह के साथ अन्य जिलों में करीब 15 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया था। ईओडब्ल्यू एसआई सचिन्द्रपालसिंह सेंधव ने बताया कि वर्ष 2019 में महेश पटेल, जितेन्द्र पाटीदार, राकेश प्रजापत, सतीश परमार, महेश सारा और शांतिलाल परमार के बयान दर्ज कर ग्रीन लीफ सॉइल फर्टिलाइजर एनहांसर प्रायवेट…

Read More

हिरासत में आये 2 बदमाशों से बरामद हुई 7 बाइक… तराना-घट्टिया के बदमाश चाबी लगाकर खोलते थे लॉक

उज्जैन। महाकाल मंदिर क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात करने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों की निशानदेही पर 7 बाइक बरामद की गई है। 2 बाइक पिछले दो दिनों में चोरी की थी। बुधवार दोपहर दोनों को कोर्ट में पेश किया जायेगा। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि सोमवार को इंदौर स्थित क्षिप्रा से मनोहर परमार पुत्र के साथ महाकाल की सवारी में शामिल होने आया था। उसने अपनी बाइक कार्तिक मेला ग्राउंड में खड़ी की थी। शाम को…

Read More

कपड़ा और बेकरी दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

खरगोन। शहर के सबसे व्यस्त सनावद मार्ग पर मंगलवार तड़के दो दुकानों में भीषण आग लग गई। यह दुकानें टीनशेड में संचालित हो रही थी। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। दुकान से उठती आग की ऊंची लपटें देख, कुछ देर के लिए मार्ग पर आवाजाही भी बंद हो गई।  स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन दल को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग पर समय…

Read More

मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने पर बड़ी कार्रवाई: 7 दुकानों पर 2.65 लाख का जुर्माना

बुरहानपुर। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच और कार्रवाई जारी है। अलग-अलग प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों की जांच में कुछ नमूने अमानक और मिथ्याछाप पाए जाने पर मामलों को एडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां 7 प्रकरणों में कुल 2 लाख 65 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। दूध, पाम ऑयल और आइसक्रीम के नमूने अमानक –खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक भोपाल भेजे थे। रिपोर्ट में दत्त दूध…

Read More

*भोजशाला मुद्दे को लेकर मनावर नगर बंद, थाना परिसर में सौंपा ज्ञापन

मनावर।  धार की भोजशाला एवं मां वाग्देवी मंदिर से जुड़े मुद्दे को लेकर सकल हिंदू समाज द्वारा मंगलवार, 25 अगस्त को मनावर बंद का आह्वान किया गया। बंद का आह्वान सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का जिला प्रशासन द्वारा अक्षरशः पालन नहीं किए जाने के विरोध में किया गया। सकल हिंदू समाज द्वारा जारी आह्वान में न्याय एवं आस्था के सम्मान की मांग उठाते हुए समाजजनों से मनावर बंद में सहभागी बनने तथा इसके पश्चात सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपने की अपील की गई थी। इसी क्रम में सकल हिंदू समाज…

Read More

उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर कार ट्रक में घुसी मां-बेटी की मौत: यूपी के 3 लोग घायल

आगर मालवा।उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम रामाखेड़ी के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश नंबर की अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। हादसे…

Read More

कार का कांच फोड़ने से मना किया तो मारा चाकू :प्रकरण दर्ज

उज्जैन। जयसिंहपुरा बंसी का बाड़ा में रहने वाला रितिक पिता संतोष राठौर कार ड्रायवर है, रविवार-सोमवार रात घर के बाहर कार खड़ी कर उसमें बैठा था उसी दौरान लक्ष्मण पिता प्रकाश आया और कार खड़ी करने की बात पर विवाद करते हुये कांच फोड़ने लगा। रितिक ने उसे रोकने का प्रयास किया तो लक्ष्मण ने चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। महाकाल थाना पुलिस ने घायल रितिक की शिकायत पर चाकू मारने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा…

Read More

तमिलनाडू और खरगोन में मिली लापता बालिकाएं परिजनों के सुपुर्द

उज्जैन। नागदा थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय बालिका 3 अगस्त को लापता हो गई थी, वहीं 15 अगस्त को 16 साल की बालिका के लापता होने का मामला भी सामने आया था। पुलिस ने मामला नाबालिगों से जुड़ा होने पर अपहरण का प्रकरण दर्ज किया था। थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बालिकाओं की तलाश के लिये एसआई योगिता उपाध्याय, एएसआई दिनेश निनामा, प्रभुलाल मुनिया, प्रधान आरक्षक चितरंजन डामोर, महिला आरक्षक ज्योति वर्मा, उस्मानी शबनम, सुनीता डामोर की टीम बनाई और सायबर सेल प्रभारी एसआई प्रतिक यादव की मदद…

Read More

बदमाश मुख्तियार की 4 करोड़ की संपत्ति सीज: दस्तावेजों की जांच जारी

  इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच ने जमीन मालिकों से अवैध कब्जे छोड़ने के बदले रुपए मांगने के मामले में गिरफ्तार बदमाश मुख्तियार की करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति सीज की है। सोमवार को क्राइम ब्रांच की टीम टीआई जितेंद्र यादव के नेतृत्व में मुख्तियार को लेकर उसके घर पहुंची थी। जांच के दौरान अवैध शेड में बने गोदाम और दुकानों से जुड़े दस्तावेज मिले।क्राइम ब्रांच ने मुख्तियार से इन संपत्तियों की खरीदी और मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज मांगे। संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने के बाद टीम ने उससे जुड़ी संपत्तियों…

Read More

रात 1:02 बजे भी खुला रहा मोनिका गैलेक्सी.. नियमों को मुंह चिढ़ा रहा दुकान संचालक रिजवानी ?

इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में नियम-कायदों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र स्थित मोनिका गैलेक्सी रात 1:02 बजे तक संचालित होती नजर आई, जिससे देर रात तक दुकान संचालन को लेकर जिम्मेदारों की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। । आम दुकानदारों पर समय-सीमा और नियमों को लेकर सख्ती दिखाने वाली पुलिस के सामने अब सवाल यह है कि आखिर मोनिका गैलेक्सी पर कार्रवाई का डंडा कब चलेगा? स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दुकान देर रात तक खुली रहती है और कथित तौर…

Read More