ऋषिकेश से आ रही बस ट्रेलर से टकराई,दोनों में लगी आग;8 की मौत DNAजांच से होगी पहचान

इंदौर।राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से इंदौर जा रही स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज दौसा जिला अस्पताल में चल रहा है।हादसा मंगलवार रात करीब 2:30 बजे कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ जीरो पॉइंट…

Read More

क्षिप्रा आरती द्वार पर पुजारी-महिला के बीच विवाद -मारपीट का सामने आया वीडियो, केस दर्ज

उज्जैन। रामघाट पर क्षिप्रा आरती के दौरान पुजारी और महिला के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है। पुजारी द्वारा आरती दीपक से मारपीट की गई। महिला को बचाने आई बेटी को भी मारा गया। मामले में महाकाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया है। क्षिप्रा नदी रामघाट चौकी के सामने आरती द्वार पर हुई मारपीट 28 जून की शाम की है। जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। वीडियो में 2 पुजारी और उनका एक साथी 2 महिला और एक युवती से मारपीट करते दिखाई दे…

Read More

उत्तरप्रदेश के बदमाश ने चुराया था 1.30 लाख का मोबाइल

उज्जैन।  मालवा एक्सप्रेस ट्रेन में चार्जिंग पर लगा 1.30 लाख कीमत का मोबाइल चोरी करने वाला बदमाश उत्तरप्रदेश का होना सामने आया है। जीआरपी ने उसे तकनीकी साक्ष्य के आधार पर हिरासत में लिया तो उसके पास से चोरी के चार अन्य मोबाइल भी बरामद हो गये। जीआरपी थाना प्रभारी अमित कुमार भावसार ने बताया कि 28 जून को मालवा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे पृथ्वी सोनार निवासी नंदुरबार (महाराष्ट्र) ने ट्रेन के उज्जैन पहुंचने पर शिकायत दर्ज कराई कि ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रहा था, उसने…

Read More

दिनदहाड़े पारदी गिरोह की युवतियों ने चुराई बेटरी -इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में वारदात, 2 को न्यायालय किया पेश

उज्जैन। इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में मंगलवार दिनदहाड़े गाड़ी की बेटरी चोरी का मामला कैमरे में कैद हुआ। जिसमें 3 युवतियों के साथ एक युवक दिखाई दिया। कैंपस में रहने वालों की मदद से पुलिस ने 2 को हिरासत में लिया। जिनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में दिनदहाड़े बैटरी चोरी करने आई युवतियों को पकड़ने की सूचना मिलने पर डायल 112 पहुंची थी। 2 युवतियों को थाने लाया गया। वहीं कैंपस में लगे सीसीटीवी…

Read More

शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

उज्जैन। पुलिस विभाग द्वारा 24 जून से 8 जुलाई तक साइबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 चलाया जा रहा है। अभियान में मंगलवार को महाकाल और चिंतामण थाना पुलिस द्वारा अपने क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, माधवगंज के साथ जवासिया स्थित शासकीय उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों को लेकर जागरूक किया। चिंतामण थाना क्षेत्र के विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसके माध्यम से साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने और समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को बताया…

Read More

शहर में सडकों की छोटी –मोटी मरम्मत का अभाव पैदा हुआ सिंहस्थ के काम पर ध्यान, छोटे –छोटे मरम्मत के काम रूके -सिवरेज लाईन की खुदाई पर नहीं किसी का ध्यान,जिम्मेदार देखने को नहीं तैयार

  उज्जैन।सिंहस्थ एवं विभागीय काम में अटका नगर निगम का अमला शहर को नजरअंदाज कर रहा है। शहर में छोटी –मोटी टूटी सडकों का ही लंबें समय से संधारण नहीं किया जा रहा है।मरम्मत के अभाव में आम रहवासी को दुर्गति की स्थिति में ही ऐसे मार्गों से गुजरना पड रहा है। इसके साथ ही सविरेज लाईन की खुदाई के बाद मरम्मत पर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण से संधारण के काम कमजोर हो रहे हैं और जमीन कई स्थानों पर धंस रही है। शहर में…

Read More

कचरा वाहन नहीं पहुंचने से शाजापुर में नाराजी रहवासियों ने आजाद चौक पर कचरा डाला

  शाजापुर । शाजापुर नगर पालिका एक बार फिर सवालों के घेरे में है। वार्ड क्रमांक 9 में पिछले 4 दिनों से कचरा वाहन नहीं पहुंचने से नाराज रहवासियों ने शहर के व्यस्त आजाद चौक पर घरों का कचरा सड़क पर डालकर नगर पालिका के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया है।वार्ड क्रमांक 9 के लोगों का आरोप है कि पिछले 4 दिनों से कचरा वाहन नहीं आने के कारण घरों में कचरे का ढेर लग गया है। कचरे से उठ रही बदबू और गंदगी से परेशान होकर रहवासी एकजुट हुए…

Read More

राजगढ़ जिला जल संचय के कार्यों में अग्रणी बना है-मुख्यमंत्री डा.यादव सारंगपुर, पचोर एवं भैंसवा माता लोक के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

 मुकेश सक्सेना ब्यावरा-राजगढ़ । राजगढ़ में आयोजित ‘जल गंगा संवर्धन अभियान-2026’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि ‘कपिल मुनि की तपोस्थली राजगढ़ जिला जल संचय के कार्यों में अग्रणी बना है। यह जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के अंतर्गत श्रेष्ठ कार्य करने वाले 6 जिलों में शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 19 मार्च से 30 जून तक 100 दिन के अभियान में कुएं, बावड़ी, तालाब, नदियों, अमृत सरोवर और प्राचीन जल स्त्रोतों के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया। यह प्रसन्नता का…

Read More

मोबाईल से शिकार के विडियो मिले सियार मारकर खाने वाला आरोपी पकडाया,पिता फरार

उज्जैन। जंगली जीव सियार का शिकार कर उसे खाने वाले युवक को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। उसका पिता फरार हो गया है। वन विभाग ने जांच के दौरान आरोपी के मोबाईल से शिकार के विडियो भी बरामद किए है। युवक ने शिकार के उपरांत सियार का मांस खाने की स्वीकारोक्ति की है। वन विभाग के एसडीओ विक्रमसिंह सोलंकी के अनुसार सोमवार को जीवाजीगंज थाना पुलिस ने मिथुन पिता राजू 21 वर्ष निवासी तिलकेश्वर कालोनी को सर्चिंग के दौरान पकडा था। उसके मोबाईल की जांच किए जाने पर उसमें…

Read More

:मोबाईल से शिकार के विडियो मिले:सियार मारकर खाने वाला आरोपी पकडाया,पिता फरार

उज्जैन। जंगली जीव सियार का शिकार कर उसे खाने वाले युवक को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। उसका पिता फरार हो गया है। वन विभाग ने जांच के दौरान आरोपी के मोबाईल से शिकार के विडियो भी बरामद किए है। युवक ने शिकार के उपरांत सियार का मांस खाने की स्वीकारोक्ति की है।वन विभाग के एसडीओ विक्रमसिंह सोलंकी के अनुसार सोमवार को जीवाजीगंज थाना पुलिस ने मिथुन पिता राजू 21 वर्ष निवासी तिलकेश्वर कालोनी को सर्चिंग के दौरान पकडा था। उसके मोबाईल की जांच किए जाने पर उसमें सियार…

Read More