पांचवीं मंजिल से गिरे जूनियर डॉक्टर की मौत: कॉलेज के बॉयज हॉस्टल परिसर में शव मिला

इंदौर।इंदौरएमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार देर रात एक पीजी डॉक्टर की मौत हो गई। डॉक्टर का शव हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद परिसर में मिला। पुलिस आत्महत्या और हादसा, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे एमजीएम बॉयज हॉस्टल परिसर के ब्लॉक नंबर-5 के पास डॉक्टर का शव मिला। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में सनसनी फैल गई।मेडिसिन विभाग के फाइनल ईयर के छात्र थे-डॉ. अमन पटेल (30) मेडिसिन विभाग में फाइनल ईयर के 2023 बैच के पीजी…

Read More

हफ्ते में 2 के बजाय 3 दिन लगेगी कोर्ट

ब्रह्मास्त्र इंदौर हाई कोर्ट की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में इस बार कामकाज बढ़ा दिया गया है। रजिस्ट्री द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार अब अवकाश के दौरान सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को कोर्ट खुलेगी। पहले छुट्टियों में सप्ताह में दो दिन (सोमवार, गुरुवार) ही सुनवाई होती थी, लेकिन इस बार 30 दिनों की छुट्टियों में 12 दिन कोर्ट काम करेगा। जमानत मामलों को प्राथमिकता से सूचीबद्ध किया जाएगा। धारा 438 और 439 सीआरपीसी एवं एससी-एसटी एक्ट की पहली जमानत अर्जियां बिना अलग अर्जेंट आवेदन के भी लगेंगी। अन्य मामलों के…

Read More

दारू बदनाम कर दी गाने पर किया डांस, 25 हजार रुपए प्रति स्टूडेंट लगेगी पेनाल्टी, रिजल्ट रोकेंगे

ब्रह्मास्त्र इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आईईटी के हॉस्टल में अर्धनग्न होकर दारू बदनाम कर दी गाने पर डांस करने और तोड़फोड़ करने के मामले में स्टूडेंट्स को कड़ी सजा मिलेगी। इसे लेकर अनुशासन समिति के सदस्यों की रविवार शाम को इमरजेंसी मीटिंग हो गई, जिसमें कमेटी ने अनुशंसा भी कर दी है। इस मामले में अब कुलगुरु प्रोफेसर राकेश सिंघई से अनुमति लेना बाकी है। हालांकि उन्हें इसकी जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि सोमवार को उनसे अनुमति भी ले ली जाएगी। अनुशासन समिति के 8…

Read More

सीबीएसई :  9वी-10वीं में तीन भाषाएं अनिवार्य, एक जुलाई से देशभर के स्कूलों में लागू

उज्जैन।  सीबीएसई ने अपने सभी स्कूलों में कक्षा 9वीं और 10वीं में तीन भाषा नीति को अनिवार्य कर दिया है। मौजूदा सत्र से ही, 9वीं और 10वीं के बच्चों को तीन लैंग्वेज की पढ़ाई करनी होगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, इन 3 में से 2 भारतीय भाषाएं होनी चाहिए। पॉलिसी के तहत, एक भारतीय और एक विदेशी भाषा के साथ एक क्षेत्रीय भाषा पढ़ाई जानी है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि स्कूल, छात्रों की पसंद के अनुसार थर्ड लैंग्वेज चुन सकते हैं। सभी स्कूलों को अपनी चुनी हुई भाषा की…

Read More

शेयर मार्केट में दोगुनी कमाई का प्रलोभन देकर 11 लाख ठगे : 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

उज्जैन|महाकाल थाना क्षेत्र की एक होटल में ठगों ने फरियादी को बुलाकर शेयर मार्केट में निवेश पर दोगुनी कमाई व विदेश यात्राओं के प्रलोभन देकर 11 लाख रुपए की ठगी की है। मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनके बारे में पता करना शुरू किया है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि फरियादी अकेला ठगी का शिकार नहीं है, उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं, जो मीटिंग में शामिल हुए थे और रुपए गंवा चुके।शास्त्रीनगर निवासी धीरज…

Read More

चौड़ीकरण के दौरान मकान ढहा:जेसीबी कार्रवाई से कई परिवार बेघर, लाखों का सामान मलबे में दबा

उज्जैन।उज्जैन के योगीपुरा क्षेत्र में चौड़ीकरण कार्रवाई के दौरान एक मकान पूरी तरह ढह गया, जिससे एक परिवार बेघर हो गया। मकान में रखा लाखों रुपए का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और कई परिवार डर के चलते घर खाली कर रहे हैं। रहवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।रामघाट जाने वाली गली में चल रही चौड़ीकरण कार्रवाई के दौरान जेसीबी से तोड़फोड़ की जा रही थी। इसी दौरान राजेंद्र राव सावदेकर का मकान क्रमांक-12 पूरी तरह क्षतिग्रस्त…

Read More

फर्स्ट बटालियन की बिल्डिंग से मजदूर गिरा:घायल हालत में ठेकेदार अस्पताल लेकर पहुंचा, मौत

इंदौर। फर्स्ट बटालियन स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा हो गया। यहां काम करने वाला एक मजदूर शनिवार शाम आठवें माले से नीचे गिर गया। घायल अवस्था में उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सदर बाजार पुलिस के अनुसार, पंकज (22) पुत्र मुकेश को उसका ठेकेदार रियाज अस्पताल लेकर पहुंचा था। ठेकेदार ने बताया कि पंकज प्लास्टर का काम पांचवें माले पर कर रहा था। शाम को काम खत्म होने के बाद सभी मजदूर नीचे आ रहे थे, तभी पंकज आठवें माले पर कुछ…

Read More

सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच मारपीट:मुलाकात के दौरान हुआ विवाद, जेल प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

इंदौर।इंदौर सेंट्रल जेल में शनिवार को मुलाकात के दौरान कैदियों के बीच विवाद हो गया। जेल नंबर 6 की बैरक में बंद हेमंत यादव और कृष्णपाल सिंह उर्फ डॉन व अन्य कैदियों के बीच यह विवाद जेल की खिड़की पर मुलाकात के समय हुआ। मामले में जेल प्रशासन ने किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।जानकारी के अनुसार, नंदानगर निवासी कृष्णपाल सिंह उर्फ डॉन के जन्मदिन के लिए उसके साथी प्रदीप यादव, गोलू तिवारी और अन्य जेल मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कैदी खिड़की पर फोन के…

Read More

IPL मैच पर लगा रहे थे हार-जीत का दांव2 गिरफ्तार : कर रहे थे स्पेशल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल

इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक मकान में दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों IPL का सट्टा संचालित कर रहे थे। दोनों ही जगदंबा बुक समूह के सदस्य है, जो एक स्पेशल सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन की मदद से सट्टे का अवैध कारोबार कर पैसा कमा रहे थे।क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक 15 मई की देर रात पुलिस ने रंगवासा स्थित लाभम पार्क के एक मकान में दबिश दी। यहां पर पुलिस को दो युवक मिले, जो फोन, टैबलेट और लैपटॉप पर चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ के…

Read More

सड़क चौड़ीकरण के दौरान पुराना पेड़ गिरा:मजदूरों ने भागकर बचाई जान

उज्जैन।उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहा से सती गेट तक सड़क चौड़ीकरण का काम करीब 20 दिन पहले शुरू हुआ था। चौड़ीकरण में चल रहे कार्य के दौरान शनिवार को गणेश मंदिर के सामने एक विशाल पुराना पेड़ गिर गया।गनीमत रही की दो मजदूर और कुछ अन्य लोग वहां बाल-बाल बच गए। इसी पेड़ से लगा हुआ एक और विशाल पेड़ भी गिरने की स्थिति में है, अगर नगर निगम ने समय रहते उसे नहीं हटाया तो वो भी किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है।दीवाल हटाते वक्त…

Read More