उज्जैन। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम धोखाधड़ी करने वाला शातिर मुख्य आरोपी सिलीगुड़ी में क्लीनिक चला रहा था। 3 माह बाद उसे गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर उज्जैन लाया गया है। आरोपी का साथी पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है। नीलगंगा थाना एसआई यादवेन्द्र परिहार ने बताया कि मंछामन कालोनी में रहने वाले सतीशचंद्र पटेल ने 29 मार्च को नीलगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र हर्ष का मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी हुई है। रिश्तेदार के माध्यम…
Read MoreCategory: उज्जैन
फ्रीगंज में 2 दुकान पर वारदात, नागझिरी तक मिले फुटेज कार से आये बदमाशों ने चुराये लाखों के मोबाइल
उज्जैन। कार से शहर में आकर वारदात करने वाले बदमाश सक्रिय दिखाई दे रहे है। शुक्रवार-शनिवार रात बदमाशों ने 2 मोबाइल दुकानों से 80 लाख से अधिक के मोबाइल चोरी कर लिये। पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिये सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। माधवनगर थाना क्षेत्र के फ्रीगंज में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब हाई च्वाइस और एसएस मोबाइल शॉप में करोड़ों के मोबाइल चोरी होने की खबर सामने आई। माधवनगर थाना सीएसपी दीपिका शिंदे, थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया के साथ फिंगर प्रिंट पड़ताल…
Read Moreगांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट कॉटेज में भीषण आग लगी, दो पर्यटक बचे बाल-बाल बचे
उज्जैन/ मंदसौर गांधीसागर नंबर 8 पर स्थित फॉरेस्ट फेस्टिवल रिसॉर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। आज सुबह करीब 7:00 बजे रिसॉर्ट के एक कॉटेज में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरा कॉटेज जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि कॉटेज में ठहरे एक महिला और पुरुष समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना गांधीसागर की डायल 112 तुरंत मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है।
Read Moreईथाईल वाली दवा डाक्टर के पर्चे के बगैर मिलना संभव नहीं अब अवैध भट्टी की शराब बनाने वालों को टींचर मिलना मुश्किल होगा -बगैर पर्चे के ईथाईल अल्कोहल की दवा देने पर मुसीबतों का सामना करना होगा विक्रेता को
उज्जैन। इथाईल अल्कोहल की 12 प्रतिशत से अधिक मात्रा वाली दवाएं अब बगैर डाक्टर के पर्चे के विक्रय नहीं की जा सकेंगी। केंद्र सरकार ने ऐसे उत्पादों की बिक्री के लिए लाइसेंस और डॉक्टर के पर्चे को अनिवार्य कर दिया है। इथाईल अल्कोहल के एक रूप में टींचर भी है जिसका उपयोग अवैध हाथ भट्टी की शराब बनाने में किया जाता है। ऐसे में इस अवैध काम पर भी बडी मात्रा में रोक लगेगी। जिला ड्रग निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह के अनुसार केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अधिक मात्रा में…
Read Moreप्रेम छाया मार्ग की सीवरेज खुदाई बनी जानलेवा, गड्ढों में भरा बारिश का पानी, सुरक्षा के तहत बैरिकेट्स भी नहीं, लोगों की जान जोखिम में
उज्जैन। शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य में बरती जा रही लापरवाही अब आम लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ने लगी है।चामुंडा माता चौराहे से प्रेम छाया होते हुए भाटगली से पुराने शहर की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर गहरी खुदाई के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सबसे चिंताजनक स्थिति प्रेम छाया से भाटगली जाने वाले मार्ग पर है, जहां बारिश का पानी गहरे गड्ढों में भर जाने के बावजूद सुरक्षा के तहत बैरिकेड्स तक नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में वाहन चालक जान…
Read Moreनागपुर-इंदौर वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे डॉक्टर ने बचाई टीटीई की जान
उज्जैन। रेलवे आरक्षण में चिकित्सकों को प्राथमिकता देने का उद्देश्य नागपुर से इंदौर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में सफल हुआ है। ट्रेन में सफर कर रहे नागपुर निवासी डॉक्टर अनूप शर्मा ने ट्रेन के सी-9 कोच में तैनात पश्चिम रेल्वे, रतलाम मंडल में कार्यरत टीटीई महेश त्यागी की जान बचाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर निवासी डॉक्टर अनूप शर्मा अपने निजी कार्य से 9 जुलाई को 20912 नागपुर इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस से इंदौर जा रहे थे। वे ट्रेन के सी-3 कोच में सफर कर रहे थे। ट्रेन…
Read MoreRPF ने पकड़ी 10 लाख की ड्रग्स: सप्लाई करने जा रहा था युवक, बैग से निकली 80 ग्राम MD ड्रग्स
उज्जैन।उज्जैन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को करीब 10 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और कोटा से ड्रग्स लेकर दक्षिण भारत में सप्लाई करने जा रहा था।आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि एनसीबी को सूचना मिली थी कि जयपुर-मनारगुडी एक्सप्रेस के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन…
Read More60 लाख के मोबाइल चोरी :बदमाशों ने दो शोरूम के ताले तोड़े, 95 से ज्यादा प्रीमियम फोन ले गए
उज्जैन।उज्जैन के सबसे व्यस्त और पॉश व्यावसायिक क्षेत्र फ्रीगंज में शुक्रवार देर रात बेखौफ चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।बदमाशों ने यहां स्थित ‘हाई चॉइस’ और ‘एसएस मोबाइल’ शोरूम के ताले और शटर तोड़कर करीब 60 लाख रुपए कीमत के 95 से अधिक प्रीमियम स्मार्टफोन चोरी कर लिए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रात करीब 2:45 बजे तीन नकाबपोश बदमाश एक सफेद रंग की कार से मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने पहले दोनों…
Read Moreमहिला श्रद्धालुओं की गाड़ी तलाशने में लगे 2 घंटे
उज्जैन। महाराष्ट्र के संभाजीनगर से ट्रेवलर गाड़ी में 22 महिलाओं का दल महाकाल दर्शन करने गुरूवार को उज्जैन पहुंचा था। सभी देर शाम दर्शन करने मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद दल में शामिल 2 महिला श्रद्धालु मंजू पाटिल और वैशाली पाटिल भीड़ की वजह से बिछड़ गये। उनका मोबाइल भी ट्रेवलर गाड़ी में रखा था, जिसके चलते उन्हे साथियों के नम्बर भी याद नहीं थे। दोनों ने अपने साथियों की तलाश के लिये महाकाल थाना पुलिस से संपर्क किया। थाना प्रभारी गगन बादल ने एफआरवी 17 और एएसआई चंद्रभानसिंह चौहान…
Read Moreकोर्ट ने खारिज की जमानत, होटल संचालक को भेजा जेल
उज्जैन। फायर सेफ्टी अधिकारी के साथ मारपीट करने वाले होटल संचालक को शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट में उसकी जमानत याचिका दाखिल की गई, लेकिन कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया। होटल संचालक को जेल भेजा गया है। सहायक जिला अभियोजन अधिकरी हार्दिक देवकर ने बताया कि महाकाल थाना पुलिस ने नगर निगम के फायर सेफ्टी अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद साहू के साथ हुई मारपीट के मामले में जयसिंहपुरा स्थित होटल पीताम्बर रेसीडेंसी संचालक के पुत्र बृजेन्द्र…
Read More