उज्जैन। मायके आई हुई नवविवाहिता ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने पर एफएसल टीम घटनास्थल पहुंची, वही तहसीलदार ने अस्पताल पहुंच परिजनों के बयान दर्ज किये। भैरवगढ़ थाना एएसआई कैलाशचंद्र चौहान ने बताया कि ग्राम रलायता भोजा से पूजा पिता भगवानसिंह 22 वर्ष को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां सामने आया कि जहरीला पदार्थ खाया था। मामले में मर्ग…
Read MoreCategory: उज्जैन
सूरज के तेवर कड़क, तापमान पहुंचा 37 डिग्री
उज्जैन। मार्च माह का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। सूरज ने तेवर दिखना शुरू कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। जो सीजन का सबसे अधिक दर्ज हुआ है। दिन में बढ़ते तापमान के बीच रात का तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज हो रहा है। जिसकी वजह शाम को 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा बनी हुई है। 15 मार्च बाद रात के तापमान में भी तेजी आने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार अब गर्मी अपने चरम पर आना शुरू हो…
Read Moreदोनों ओर से थप्पड़-मुक्कों के साथ लाठी डंडे चले
उज्जैन। बड़नगर की व्यास कॉलोनी स्थित संजना पार्क के पास पुराने लेनदेन की बात को लेकर ऋतिक पिता सुरेश गहलोत निवासी शिवाजी पथ और सांवरिया कॉलोनी में रहने वाले सुमित पिता सुरेशचंद्र भाटी के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी के दौरान उनके दोस्त भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मामला मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से थप्पड़-मुक्कों के साथ लाठी डंडे चले। मारपीट में ऋतिक गहलोत के साथ उसके दो साथी अंकुश दुबे और अभिषेक दुबे भी घायल हो गए। दूसरी ओर से सुमित भाटी,…
Read Moreनिगम के विशेष सम्मिलन में 7 प्रस्ताव सर्वानुमति से स्वीकृत
महाकाल लोक में नवनिर्मित सेतु का नामकरण “अशोक सेतु” किए जाने व वी.डी. मार्केट तेलीवाड़ा ढाबा रोड होते हुए छोटी पुलिया तक मार्ग चौड़ीकरण में प्रभावित भवनों को मुआवजा देने के प्रस्ताव को भी मिली मंजूरी उज्जैन। नगर निगम का विशेष सम्मिलन सोमवार को निगम अध्यक्ष कलावती यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मिलन में महापौर मुकेश टटवाल, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा तथा पार्षदगण उपस्थित रहे। बैठक में कार्यसूची के विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें से सात प्रस्तावों को सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई।सम्मिलन में 30…
Read Moreतुलहेड़ा टोल प्लाजा पर रात में जमकर हुई तोड़फोड़ – उलटी दिशा में कार लाने पर हुआ था विवाद
उज्जैन। गरोठ मार्ग तुलाहेड़ा टोल प्लाजा पर रात में 8-10 लोगों द्वारा जमकर तोड़फोड़ की गई और कर्मचारियों से मारपीट की गई। शाम को उलटी दिशा में कार लाने पर विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने 3 प्रकरण दर्ज किये है।पानबिहार पुलिस चौकी के गरोठ मार्ग तुलहेड़ा में टोल प्लाजा बना हुआ है। रविवार देर शाम उलटी दिशा में आ रही कार को टोल कर्मचारियों ने रोक दिया था। कार में देवेंद्र सिंह पिता विजेंद्र सिंह राठौड़ निवासी इंदिरा नगर चिमनगंज उज्जैन और मोहन सिंह पिता राजेंद्र सिंह चौहान…
Read Moreसड़क चौड़ीकरण के विरोध में सराफा बाजार बंद:व्यापारी बोले कारोबार बंद हो जाएगा, रैली निकालकर विरोध जताया
उज्जैन।गोपाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण के टेंडर जारी होने के बाद व्यापारियों का विरोध शुरू हो गया है। रहवासी महासंघ के आह्वान पर गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, बर्तन बाजार, गुदरी बाजार एवं महाकाल चौराहा के व्यापारियों ने अपना व्यापार-व्यवसाय सोमवार को बंद रखा। व्यापारियों ने प्रशासन पर प्रस्तावित मनमाने चौड़ीकरण का विरोध कर वाहन रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।विरोध को लेकर व्यापारियों ने सोमवार को करीब 200 से अधिक दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया फिर बाइक…
Read Moreहाथी पर निकले बाबा महाकाल, 51 ध्वजों के साथ निकली शाही गेर
उज्जैन।रंगपंचमी पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। सुबह उन्होंने वीरभद्र जी और महाकाल ध्वज का पूजन किया, साथ ही तलवारबाजी भी की। इसी दिन शाम को श्री महाकालेश्वर मंदिर से एक भव्य ध्वज चल समारोह निकाला गया, जिसमें झांकियां और बैंड आकर्षण का केंद्र रहे।श्री महाकालेश्वर मंदिर में यह चल समारोह प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार रंगपंचमी महापर्व पर भगवान श्री वीरभद्र जी के पूजन के बाद निकाला जाता है। इस वर्ष के समारोह में विभिन्न आकर्षक झांकियां, बैंड और धार्मिक प्रस्तुतियां शामिल थीं। लगभग चार किलोमीटर…
Read Moreसड़क चौड़ीकरण से परेशानी, उज्जैन निगम घेराव किया:दोगुना मुआवजा और चौड़ाई कम करने की मांग
उज्जैन।उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के काम से हो रही परेशानियों को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का घेराव किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लगातार खुदाई के कारण आम लोगों, दुकानदारों और रहवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोयला फाटक से नगर निगम तक पैदल मार्च किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शहर के कई क्षेत्रों में…
Read Moreजीत का जश्न मनाने पर मारपीट: 2 समुदायों में चले लाठी-डंडे,पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद; 10 से ज्यादा घायल
उज्जैन चिमनगंज थाना क्षेत्र में भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाने के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया, जिसमें महिलाओं सहित दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना रविवार रात जीरो पॉइंट ब्रिज के पास राज रॉयल कॉलोनी की है।जानकारी के अनुसार कॉलोनी के लोग भारतीय टीम की जीत का जश्न मना रहे थे। इस दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर वहीं रहने वाले दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने आपत्ति जताई। इसके…
Read Moreमेघदूत ढाबे के समीप गार्डन में लगी आग, फायर ब्रिगेड की दमकलों ने पहुंचकर बुझाई आग
ब्रह्मास्त्र उज्जैन रविवार रात 1 बजे के लगभग इंदौर रोड मेघदूत ढाबे के समीप एक गार्डन में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी लगने पर फायर ब्रिगेड की दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किये फायर ब्रिगेड की दमकल जब तक पहुंची तब तक आग काफी ज्यादा फैल चुकी थी और उसने गार्डन में बने हाल को अपनी चपेट में ले लिया था इस कारण गार्डन व हाल में रखा सामान जल गया। बड़ी मशक्कत के बाद दमकलों ने आग पर काबू पाया। हालांकि…
Read More