उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। भोपाल से आए एक युवक और उसके दो नाबालिग साथियों ने कथित तौर पर एआई टूल की मदद से वीआईपी पास जैसा दिखने वाला फर्जी पास तैयार कर मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास किया। तीनों इसी पास के आधार पर मंदिर परिसर के भीतर पहुंच गए, लेकिन सुरक्षा जांच के दौरान उनकी पोल खुल गई।महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार सुरक्षाकर्मियों को पास पर “गर्भगृह दर्शन” लिखा होने पर संदेह हुआ, क्योंकि पिछले करीब ढाई वर्ष से श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश बंद है। इसके बाद बारकोड और अन्य विवरणों की जांच की गई, जिसमें पास फर्जी पाया गया। सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने तत्काल तीनों को हिरासत में ले लिया। नियमानुसार कार्रवाई के बाद उन्हें सामान्य कतार से बाबा महाकाल के दर्शन कराए गए।
गर्भगृह दर्शन का फर्जी पास बनाकर 3 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे:, पुलिस ने हिरासत में लिया