टॉय कार से निकला रसल वाइपर:बारिश से बढ़ा सांपों का खतरा, रोज मिल रही रेस्क्यू कॉल

उज्जैन। बारिश शुरू होते ही सांप निकलने की घटनाओं में तेजी आई है। स्नेक रेस्क्यू टीम को रोजाना 4 से 5 कॉल मिल रही हैं। हाल ही में कानीपुरा रोड स्थित गिरिराज रतन कॉलोनी के एक घर में बच्चों की टॉय कार से एक बेहद जहरीला रसल वाइपर सांप सुरक्षित निकाला गया।शहर की स्नेक रेस्क्यू टीम के सदस्य राहुल ने बताया कि मानसून की शुरुआत के साथ ही रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।  रोजाना 4 से 5 स्नेक रेस्क्यू कॉल मिल रही हैं। उज्जैन में लगभग 8 से 10 स्नेक रेस्क्यूर सक्रिय हैं।

कानीपुरा रोड स्थित गिरिराज रतन कॉलोनी के एक मकान से सांप दिखने की सूचना मिली थी। टीम लगभग 20 मिनट में मौके पर पहुंची। जांच के दौरान बच्चों की टॉय कार के अंदर कपड़ों के नीचे छिपा हुआ रसल वाइपर मिला। इसे सुरक्षित रेस्क्यू कर आबादी से दूर प्राकृतिक स्थान पर छोड़ दिया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment