टोंकखुर्द-नगर परिषद टोंक खुर्द मे गति अवरोधक ब्रेकर लाखों रुपए की राशि से लगाए गए थे वह ढाई महीने के बाद टूट गए।नगर परिषद टोंक खुर्द मे शासन द्वारा नगर की सड़कों पर चौराहो पर एवं नगर में प्रत्येक मोहल्लो में जगह-जगह गति अवरोधक ब्रेकर लाखों रुपए की राशि से लगाए गए थे जो ढ़ाई महीनो के बाद टूट गए है इन दिनों आज की हालत जागता उदाहरण है जिला प्रशासन को मौका स्थल पर दृश्य देखने को मिलेगा नगर परिषद के पूर्व पार्षद लाल सिंह पवार ने एवं नगर के नागरिक गणों ने बताया कि नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं कहां से ले कितने के ले पूछने पर कोई कोई जवाब नहीं देता जनता का पैसा का दुरुपयोग हो रहा है नगर में लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है लेकिन जनप्रतिनिधि और बाकी लोग चुप है लेकिन हम जमीन हकीकत आप सबको बता रहे हैं इसकी आईटीआई लगाकर पूरी जानकारी ली जाएगी पूर्व पार्षद लाल सिंह पवार कर्तव्य पत्र नगर टोंक खुर्द नगर परिषद,टोंक खुर्द एसडीएम,कलेक्टर देवास, नगरीय जिला परियोजना अधिकारी देवास, मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन भोपाल,नगरीय प्रशासन मंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल को कर्तव्य पत्र इस संबंध में पहुंच जाएगा।एवं जिम्मेदार नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा लाखों की राशि का भ्रष्टाचार किया गया है। उनके विरुद्ध वैधानिक दंडात्मक कड़ी कठोर कार्यवाही की जावे।
लाखों रुपए की राशि से लगाए गति अवरोधक टूटे: भ्रष्टाचार के आरोप पूर्व पार्षद ने की जांच की मांग