प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग:शॉर्ट सर्किट की आशंका; 28 टैंकर मौके पर

उज्जैन। जिले के बड़नगर में रविवार-सोमवार दरमियानी रात बारदान और प्लास्टिक से भरे गोदाम में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली और पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए बड़नगर और उज्जैन की पांच दमकल मौके पर हैं और पानी लेकर 28 टैंकर पहुंचे हैं। इसके बाद भी 13 घंटे से आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।घटना उज्जैन रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित विक्रम ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम की है। गोदाम संचालक नरपत सिंह के मुताबिक, रात करीब 12 बजे आग लगी। उन्हें करीब दो घंटे बाद इसकी जानकारी मिली। तब तक गोदाम का बड़ा हिस्सा जल चुका था। गोदाम के आसपास रिहायशी इलाका है और पेट्रोल पंप भी है। जिस वजह से प्रशासन आग को लेकर चिंतित है।रात करीब 3 बजे दमकल को सूचना दी गई। इसके बाद से अब तक 5 दमकल वाहन आग बुझाने में लगे हैं। आग लगातार फैलने के कारण उसे पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सका है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment