लड़की भगाने के विवाद में खूनी संघर्ष 3 गंभीर घायल; दोनों पक्षों के 11 पर प्रकरण दर्ज

रतलाम। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जेठाना में लड़की भगाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि लड़की के मामा पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बंदूक से फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों पक्षों के कुल 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर लिया है।कालूखेड़ा थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को ग्राम जेठाना निवासी अमृतलाल की लड़की किसी लड़के के साथ भाग गई थी। अमृतलाल की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था। इसके कुछ समय बाद लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर बातचीत करने पहुंचे, लेकिन वहां बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायल को अस्पताल भेजा।

11 पर प्रकरण, आरोपियों की तलाश जारी-थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले में सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पक्ष के 8 लोगों और दूसरे पक्ष के 3 व्यक्तियों (कुल 11 लोगों) के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment