इंदौर। एक नामी स्कूल में शनिवार को लंच के बाद कुछ स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई हैं। उन्हें पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई है। इधर, स्कूल में भी हंगामा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।हालांकि ये वीडियो कब का है, ये क्लियर नहीं हुआ है। इधर, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उनके यहां पूरी क्वालिटी मेंटेन की जाती है। हालांकि स्कूल के मेल आईडी पर 30 से 35 पेरेंट्स के मेल जरूर आए हैं। जिसमें बच्चे की तबीयत खराब होने की बात है।दरअसल, ये मामला इंदौर के झलारिया स्थित शिशुकुंज स्कूल का है। जहां शनिवार को स्कूल में लंच के बाद कुछ स्कूली बच्चों की तबीतय बिगड़ने की बात सामने आई है। पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होना पता चला है।सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ पेरेंट्स स्कूल में हंगामा करते नजर आ रहे है। कुछ पेरेंट्स कह रहे हैं कि यहां पर स्टाफ के दो से तीन लोग हैं, जबकि इतने सारे पेरेंट्स हैं आप स्थिति को तो समझिए। यहां पेरेंट्स परेशान हो रहे है, इतने सारे पेरेंट्स खड़े हैं।
संबंधित समाचार
-
नगर निगम के वाहन बेडे में 4 नए मोक्ष वाहनअब नगर में शव वाहन की मांग पर नहीं पिटेंगे अधिकारी
उज्जैन। नगर निगम में अब शव वाहन की उपलब्धता को लेकर पार्षद,उनके समर्थकों एवं अधिकारियों के... -
अजगर ने जंगली जानवर निगला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू -स्वास्थ्य परीक्षण के बाद खिवनी के जंगल में छोडा
उज्जैन । उज्जैन जिले के बडनगर तहसील अंतर्गत धूरेरी गांव के नाले के पास से वन... -
फिर बोमा की तैयारी शुरू,अधिकतम नीलगाय पकडी जाएंगी अबकी बार शाजापुर से 2 हजार काला हिरण पकडे जाने का लक्ष्य -एक्सपर्टस के साथ उज्जैन में भी चलेगा अभियान,हेलीकाप्टर का उपयोग होगा
उज्जैन। दक्षिण अफ्रीका की बोमा पद्धति से शाजापुर जिले में पिछले वर्ष में 846 कृष्णमृग एवं 67...