युवतियों के विवाद के बाद कैब ड्राइवर का चाकू-ब्लेड से पैर फाड़ा;सीसीटीवी आया, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर।बाणगंगा इलाके में कैब ड्राइवर पर हुए हमले का सीसीटीवी सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस रात एक युवती ने अपनी दो सहेलियों के साथ मिलकर एमआईजी स्थित सरपंच कैफे में एक अन्य युवती पर चाकू से हमला किया था, उसी रात बाद में अरविदो के पास भी चाकूबाजी की घटना हुई। पीड़ित युवक थाने पहुंचा था, लेकिन थाना प्रभारी के मौजूद नहीं होने पर पुलिस ने आवेदन लेकर उसे रवाना कर दिया। मंगलवार को युवक दोबारा थाने पहुंचा और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं।देर रात एमआर-10 छोड़ने को कहा-जानकारी के अनुसार शनिवार रात एमआईजी स्थित सरपंच कैफे में आरूही नाम की युवती पर वैष्णवी, नेहा और अच्छू ने चाकू से हमला किया था। घटना के बाद तीनों वहां से भाग गई थीं। बताया जा रहा है कि इसके बाद अच्छू अपने साथी आदि और अन्य युवकों के पास पहुंची।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment