:आयुर्वेदिक डॉक्टर कर रहा था एलोपैथिक इलाज : क्लिनिक सील, :, 3 दिन पहले दी थी चेतावनी

उज्जैन।लक्ष्मी नगर स्थित आदिनाथ क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को सील कर दिया। विभागीय जांच में क्लिनिक में एलोपैथिक उपचार किए जाने की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई।दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लिनिक पहुंची और वहां से निकल रहे मरीजों को रोककर उनके पर्चों की जांच की। साथ ही आसपास की मेडिकल दुकानों से दवाओं की जानकारी भी जुटाई गई। जांच में सामने आया कि मरीजों को “आदिनाथ क्लिनिक, लक्ष्मी नगर” नाम के पर्चे दिए जा रहे थे और उन्हें एलोपैथिक दवाएं तथा बोतलें चढ़ाई जा रही थीं।क्लिनिक के बोर्ड पर संचालक डॉ. राजेश जैन के साथ उनके बेटे डॉ. आदिश देव कुमार जैन और बेटी डॉ. अदिति जैन के नाम भी दर्ज थे।राजपत्र और पंजीयन प्रमाण पत्र के आधार पर कर रहे थे प्रैक्टिस-जांच के दौरान टीम को क्लिनिक के अंदर मध्यप्रदेश राजपत्र की प्रति और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आयुर्वेदिक पंजीयन प्रमाण पत्र की प्रतियां मिलीं। डॉ. जैन ने अधिकारियों को बताया कि वे इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर प्रैक्टिस कर रहे थे।स्वास्थ्य विभाग को क्लिनिक के भीतर एक पलंग, ब्लड प्रेशर जांचने की मशीन, कुर्सियां और अन्य चिकित्सा उपकरण मिले। एक कांच के चैंबर में अतिरिक्त पलंग और पुराना सामान भी रखा हुआ था।

तीन दिन पहले दी थी इलाज न करने की चेतावनी-अधिकारियों ने बताया कि तीन दिन पहले ही डॉ. जैन को एलोपैथिक उपचार नहीं करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद मौके पर एलोपैथिक इलाज जारी मिला। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बीएमएस डॉक्टरों को एलोपैथी प्रैक्टिस की अनुमति नहीं है।कार्रवाई के दौरान डॉ. राजेश जैन ने क्लिनिक सील करने की प्रक्रिया रोकने का अनुरोध किया और अपने बेटे से फोन पर अधिकारियों की बात भी कराई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई जारी रखते हुए क्लिनिक को सील कर दिया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment