दादा-पोते पर गिरी आग की चिंगारी, 12 साल के बच्चे का चेहरा और आंखें झुलसीं

इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक अजीब हादसा हो गया। नंदा नगर में फुटबॉल दिलाने के लिए घर से निकले दादा और उनका 12 साल का पोता अचानक आग की चिंगारी की चपेट में आ गए। हादसे में बुजुर्ग के दोनों हाथों के बाल झुलस गए जबकि बच्चे के दोनों हाथ, चेहरा, गला और आंखों के आसपास चोटें आई हैं। घटना के बाद दादा ने पड़ोसी पर लापरवाही से मशीन चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घर से बाहर निकलते ही हुआ हादसा-पुलिस के मुताबिक नंदा नगर निवासी रमेशचंद्र जायसवाल अपने 12 वर्षीय पोते रुद्र को फुटबॉल दिलाने के लिए घर से निकले थे। दोनों अभी घर से बाहर ही आए थे कि अचानक उनकी तरफ आग की चिंगारी आई। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते चिंगारी की चपेट में आकर दोनों झुलस गए। हादसे में रमेशचंद्र के दोनों हाथों के बाल जल गए जबकि पोते रुद्र के दोनों हाथों के साथ चेहरे, गले और आंखों के आसपास चोटें आईं। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग घबरा गए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment