नवीन पाटीदार हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार:अब तक 7 गिरफ्त में; अवैध संबंध बने हत्या की वजह

इंदौर।राऊ पुलिस ने नवीन पाटीदार हत्याकांड में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल सात आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश के साथ अवैध संबंध भी हत्या की बड़ी वजह थे। मामले में मृतक की पत्नी को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 12 अप्रैल को नवीन पाटीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच में मामला हादसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि मृतक और आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद और दुश्मनी चली आ रही थी।शूटरों को दी थी 15 लाख की सुपारी-पुलिस के मुताबिक इसी रंजिश का बदला लेने के लिए नवीन की हत्या की साजिश रची गई। हत्या के लिए दो शूटरों को 15 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। जांच में सामने आया कि राहुल मराठा ने मुकेश कुमावत को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद शूटरों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया।गुरुवार को पुलिस ने राहुल मराठा, शुभम और राजू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल की है। डीसीपी रावत के अनुसार मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक नवीन पाटीदार के खिलाफ भी पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज थे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment