दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद: मामला दर्ज

मंदसौर। जिले के पिपलियामंडी में मनासा रोड स्थित माधव बीज भंडार के पास एक साड़ी की दुकान के बाहर से तीन अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल चुरा ली। यह पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बदमाशों ने महज एक मिनट के भीतर वारदात को अंजाम दिया और बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना सरवानिया निवासी पवन पोरवाल के साथ सुबह तड़के लगभग 4.42 बजे हुई।

सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों में से दो नीचे उतरते हैं और मास्टर चाबी की मदद से कुछ ही सेकंड में बाइक की बाइक क्र. एमपी  14 एमई 5115 का लॉक खोल लेते हैं। इसके बाद एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर भाग निकलता है और बाकी साथी अपनी बाइक से पीछे चले जाते हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment