तराना। दीपावली की 6 दिन की छुट्टी के बाद गुरुवार को कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य शुरू हुआ। शुभ मुहर्त में व्यापारियों द्वारा किसानों की उपज खरीदी इसके साथ नए सत्र श्री गणेश भी हुआ।मंडी सचिव मानसिंह यादव ने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति में मण्डी प्रांगण स्थिति श्री गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर सुबह 11.15 बजे को दीपावली के शुभ मुहूर्त के सौदे किये गए।जिसमे किसान मोड सिंह निवासी लसूड़ियाबेचर उपज सोयाबीन शुभमाला ट्रेडर्स से 8680 भाव मे हुआ। रामप्रसाद निवासी ग्राम मुण्डली उपज सोयाबीन प्रदीप ट्रेडिंग कंपनी 7551,किसान लक्ष्मीनारायण निवासी ग्राम आबादखेड़ी उपज सोयाबीन सांवरिया ट्रेडर्स 7477, दिनेश निवासी तराना सोयाबीन स्काईलार्क प्रोटीन प्राइवेट लिमिटेड7477 में महूर्त की खरीदी की गई।दीपावली के शुभ मुहूर्त के अवसर पर व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण नरेन्द्र सोनी,आकाश बोडाना,प्रहलाद जाजू, गौरव जायसवाल,निमिष जिंदल, जानकीलाल प्रजापति, राजेश राठौर, कैलाशचन्द्र जायसवाल, मनीष राठौर, पवन अग्रवाल, आशीष जिंदल, जितेन्द्र मालवीय, ओम जायसवाल, मुन्ना राठी, पियूषजायसवाल, प्रवीण अग्रवाल, प्रियांशु जायसवाल, पुनीत राठी, श्याम सोनी,पुष्पराज सिंह, महेश राठौर, नंदकिशोर जायसवाल, आदिव्यापारीगण, कृषक भाई, तुलवाटी एवं हम्मालगण दिलीप कड़ोदिया मण्डी निरीक्षक, लोकेन्द्र कछावा एवं मण्डी स्टाफ, कृषकों की कृषि उपज खरीदी के शुभ मुहूर्त पर उपस्थित रहे।
तराना मंडी में हुए मुहूर्त के सौदे, नए सत्र का हुआ श्रीगणेश