इंदौर। वार्ड क्रमांक-52 की अजय बाग कॉलोनी में पिछले दिनों दूषित पानी की शिकायत के बाद आखिरकार रहवासियों को राहत मिल गई
क्षेत्रीय नागरिकों के शिकायत और समाचार प्रकाशित होने के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सुदामा चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल चर्चा की। उनके सतत प्रयासों के बाद निगम की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जलापूर्ति लाइन की जांच की और समस्या के कारण को दूर कर दिया। निगम की टीम ने लाइन की तकनीकी खामी को सुधारते हुए आवश्यक मरम्मत का कार्य किया। इसके बाद क्षेत्र में स्वच्छ नर्मदा जल की आपूर्ति शुरू हो गई। रहवासियों ने बताया कि अब पहले की तरह काला और बदबूदार पानी नहीं आ रहा है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।*क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सुदामा चौधरी ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलते ही निगम अधिकारियों से समन्वय कर तत्काल कार्रवाई कराई गई, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।रहवासियों ने भी त्वरित कार्रवाई के लिए जनप्रतिनिधि सुदामा चौधरी एवं नगर निगम की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर हस्तक्षेप होने से लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान हो गया।
One attachment • Scanned by Gmail