मंदसौर। एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन तथा एएसपी टी.एस. बघेल और रामस्नेही मिश्रा के मार्गदर्शन में 27-28 नवंबर की दरम्यानी रात जिलेभर में कॉम्बिंग गश्त की गई। इस दौरान सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों सहित 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की 35 गश्त पार्टियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।कार्रवाई के दौरान हत्या के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अल्ताफ पिता मोबीन खान निवासी शामगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस ने कुल 97 वारंटियों को पकड़ा, जिनमें 63 स्थायी वारंटी तथा 32 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। स्थायी वारंटियों में धारा 138 के 16, विद्युत अधिनियम के 9 और अन्य प्रकरणों के 38 वारंटी शामिल रहे।गश्त के दौरान 70 निगरानी बदमाशों, 81 गुंडा बदमाशों सहित कुल 157 हिस्ट्रीशीटर, गुंडा एवं जिलाबदर बदमाशों की चेकिंग की गई। इसके अलावा अवैध शराब के 13 प्रकरणों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर 49.92 ली. शराब जब्त की गई। पुलिस ने धारा 151 के तहत 7 प्रकरणों में 9 आरोपियों, जुआ-सट्टा के 3 प्रकरणों में 3 आरोपियों से 1,120 रु. बरामदगी तथा एमवी एक्ट के 11 चालानों में 5,300रु. समन शुल्क वसूलने की कार्रवाई भी की।
कॉम्बिंग गश्त में 97 वारंटी गिरफ्तार, हत्या का 18 साल पुराना फरार आरोपी भी पकड़ाया