अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग:देर रात मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान जलकर खाक

उज्जैन।उज्जैन के मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी इलाके में शुक्रवार तड़के अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते फैक्ट्री में रखा सामान जलने लगा।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना में लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आई है।जानकारी के मुताबिक मक्सी रोड उद्योगपुरी स्थित अगरबत्ती निर्माण की एचपी ग्राइंडर फैक्ट्री में देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।फैक्ट्री संचालक ताहरी अली ने बताया कि देर रात आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची चार दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment