नेशनल हाईवे पर रात 3 बजे खुला 25 km लंबा जाम:बसों, कारों में11 घंटे तक फंसे रहे लोग

महू।मध्य प्रदेश के धार जिले में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर लगा 25 किमी लंबा जाम आखिरकार 11 घंटे बाद गुरुवार तड़के 3 बजे खुल गया। रात भर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर डटे रहे।भेरू घाट से मानपुर ब्रिज तक करीब 25 किलोमीटर लंबा जाम लगा था। सैकड़ों वाहन फंसे रहे। बसों, ट्रकों और निजी कारों में सफर कर रहे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं उमस, भूख और प्यास से परेशान रहे। बता दें कि सड़क निर्माण कंपनी की ओर से घाट सेक्शन में किए जा रहे पेविंग (पेज) वर्क के कारण यातायात प्रभावित हुआ था, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।पुलिस बल ने एक-एक कर वाहन निकलवाए-यातायात सामान्य कराने के लिए एएसपी राजकृष्ण, एसडीओपी ललित और मानपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ देर रात तक मौके पर डटे रहे। पुलिस बल ने एक-एक कर वाहनों की निकासी कराई, जिसके बाद रात करीब 3 बजे जाम समाप्त हो सका। जाम खुलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य हो गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment