कर्ज नहीं चुका पाने के तनाव में डिलीवरी बॉय ने जहर खाकर दी जान

इंदौर। चंदन नगर क्षेत्र में एक डिलीवरी बॉय ने कथित तौर पर क्रेडिट कार्ड का कर्ज नहीं चुका पाने के तनाव में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए, देर रात हुई मौत-चंदन नगर थाना पुलिस के अनुसार व्यास नगर निवासी लखन (25) पुत्र राजू कोटे ने बुधवार को अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर पत्नी ने बड़े भाई करण को सूचना दी, जिसके बाद परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान गुरुवार तड़के करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई। लखन पार्सल डिलीवरी के साथ-साथ रेपिडो चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। पिछले कुछ समय से कामकाज ठीक नहीं चल रहा था। आर्थिक तंगी के चलते उसने क्रेडिट कार्ड से कर्ज लिया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। इसी वजह से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment