हाईकोर्ट स्टे के बाद कार्यवाही रुकने से नाराज सकल हिंदू समाज ने किया सीएमओ के घर का घेराव

सनावद।कृषि भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए टर्फ और ऑफिस को ध्वस्त करने पहुंची प्रशासन की टीम को व्हाट्सएप पर हाईकोर्ट का स्टे दिखाने के बाद वापस लौटना पड़ा। इससे नाराज सकल हिंदू समाज ने नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ के घर का घेराव कर दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़वाह ब्लॉक के प्रशासनिक अधिकारी तुरंत नगर पालिका पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की। इस दौरान प्रशासन ने वकीलों से भी सलाह-मशविरा किया।
आंदोलनकारियों का आरोप है कि “क्या अब मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से आए हुए आदेशों का पालन प्रशासनिक अधिकारी करने लगे हैंउल्लेखनीय है कि लव जिहाद और लैंड जिहाद के भू माफिया जुनैद अहमद की कृषि भूमि पर बने अवैध निर्माण को तोड़ने गई टीम को स्टे दिखाने के बाद वापस लौटना पड़ा था। जिसके बाद SDM सत्यनारायण ने कहा था कि स्टे क्लियर होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।फिलहाल प्रशासन ने मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का आश्वासन दिया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment