स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई: हॉस्पिटल सील,  आयुष्मान योजना में घोटाले की संभावना 

*बुरहानपुर।* जिले में स्वास्थ्य विभाग ने  बड़ी कार्रवाई करते हुए अमरावती रोड स्थित गुड हॉस्पिटल मल्टी स्पेशियलिटी सेंटर को सील कर दिया। अस्पताल में गंभीर अनियमितताएं और इलाज में लापरवाही मिलने पर 8 सदस्यीय टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर ताला जड़ा।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। आरोप है कि अस्पताल खंडवा सहित अन्य क्षेत्रों से लोगों को मुफ्त इलाज का झांसा देकर लाता था। मरीजों के आधार कार्ड और अंगूठे के निशान लेकर आयुष्मान योजना में फर्जी क्लेम कर पैसे वसूले जा रहे थे। सीएमएचओ डॉ. आर. के. वर्मा के निर्देश पर पहुंची टीम में मौजूद मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जांच में कई गंभीर खामियां मिलीं। अस्पताल को पहले भी नोटिस दिए गए थे, लेकिन सुधार नहीं होने पर सील की कार्रवाई की गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment