साड़ी बेचने आये लोगों पर जताया बांगलादेशी होने का शक, भांजी ने खाया जहरीला पदार्थ

उज्जैन। 14 साल की भांजी के साथ मामा ने दरिंदगी करते हुये 2 दिनों तक गलत काम किया। नाबालिग भांजी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो मामला सामने आते ही पुलिस ने मामा को गिरफ्तार कर लिया।
नीलगंगा थाना क्षेत्र में नानी के यहां रहने वाली 14 साल की बालिका के साथ उम्र में 16 साल बढ़े मामा ने दरिंदगी की और भांजी को डराया-धमकाया, यहीं नहीं दूसरे दिन फिर से मामा ने नाबालिग भांजी के साथ गलत काम किया। मामा की हरकतों से परेशान रविवार शाम बालिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर देवासगेट थाना की सीमा में रहने वाली मां पहुंची और अस्पताल लेकर आई। इस दौरान मामा भी अस्पताल पहुंच गया। नीलगंगा थाना पुलिस को बालिका के जहरीला पदार्थ खाने की खबर मिलते ही बयान दर्ज करने पहुंची। जहां पूछताछ में पता चला कि मामा की दरिंदगी से परेशान होकर उसने जान देने का प्रयास किया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में पास्को एक्ट और दुष्कर्म की धारा में प्रकरण दर्ज किया और रात में ही आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया। जिसे सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि मामा अपराधिक प्रवृति का है। उसके खिलाफ पूर्व में अपराध दर्ज है। अस्पताल में भर्ती बालिका की डॉक्टरों द्वारा जान बचा ली गई है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।
हिन्दूवादी संगठन ने साड़ी बेचने आये कुछ लोगों पर बांगलादेशी होने का शक जताया और पांच को पकड़ लिया। जिन्हे महाकाल थाना लाया गया। जहां उनके वेस्ट बंगाल के होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस पांचों की गतिविधियों का पता लगा रही है।
महाकाल मंदिर क्षेत्र में पांच लोग फेरी लगाकर साड़ी बेचने का काम कर रहे थे। हिन्दूवादी संगठन को खबर मिली कि साड़ी बेचने आये लोग बांगलादेशी हो सकते है। उन्होने पांचों को पकड़ा और महाकाल थाने ले आये। जहां पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वेस्ट बंगाल के रहने वाले है। उनके आधार कार्ड देखे गये और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। पूछताछ में पता चला कि 2 दिनों से खाराकुआ थाना क्षेत्र की एक लॉज में ठहरे है। पुलिस ने लॉज संचालक से संपर्क किया तो सामने आया कि वेस्ट बंगाल के दस्तावेज दिये है। पांचों के ठहरने की सूचना खाराकुआ थाना पुलिस को दी गई। मामले में महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि पूछताछ में बांगलादेशी होने की जानकारी सामने नहीं आई है। बावजूद उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है, देर रात तक उनकी कोई संदिग्ध गतिविधियां सामने नहीं आई थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment