ब्यावरा-राजगढ़ । राजगढ़ जिले के ग्राम हबीपुरा निवासी श्रीमती मंजुबाई एवं उनके पति कमलसिंह ने जिला अंत्यावसायी विभाग की संत रविदास स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर अपना स्वरोजगार शुरू किया। वर्ष 2025-26 में आॅनलाइन आवेदन के बाद बैंक आॅफ बड़ौदा राजगढ़ से उन्हें 3 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। ऋण मिलने पर उन्होंने राजगढ़ में यूनियन बैंक के पास एमपी आॅनलाइन सेंटर एवं बैंक आॅफ बड़ौदा की कियोस्क शुरू की। दुकान का किराया और बैंक ऋण की मासिक किस्त जमा करने के बाद उन्हें लगभग 13 हजार रुपये प्रतिमाह की बचत हो रही है। श्रीमती मंजुबाई एवं कमलसिंह का कहना है कि इस योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है और आज वे अपना जीवन-यापन अच्छे से कर रहे हैं।
संत रविदास स्वरोजगार योजना से मंजुबाई और कमलसिंह बने आत्मनिर्भर