उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच शिप्रा नदी को स्वच्छ, निर्मल और प्रवाहमान बनाने के उद्देश्य से 21 नवंबर से चार दिवसीय शिप्रा प्रदक्षिणा यात्रा निकाली जाएगी। त्रिशूल शिवगण वाहिनी की ओर से आयोजित यह यात्रा रामघाट से शुरू होकर शिप्रा के उद्गम स्थल से संगम तक पहुंचेगी और 24 नवंबर को पुनः रामघाट पर समाप्त होगी। यात्रा में ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज भी वर्चुअली जुड़ेंगे और शिप्रा नदी के संरक्षण को लेकर अपने विचार रखेंगे। यात्रा संतों के सानिध्य और आशीर्वाद में निकाली जाएगी। गुरुवार को…
Read MoreCategory: उज्जैन
कई खदानें पूर्व से ही मौत का कुंआ बनी,कुछ सिंहस्थ निर्माण के लिए दी गई-खनिज विभाग की अनदेखी
उज्जैन । जिले में खनन के नाम पर लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है। कहीं गहरी खदानों में पानी भरा है, तो कहीं मिट्टी और मुरम के ऊंचे-ऊंचे हिस्से बिना सुरक्षा इंतजामों के छोड़ दिए गए हैं। खनन के बाद गड्डों की घेराबंदी, भराव और खतरनाक हिस्सों को सुरक्षित करने जैसे जरूरी उपायों की अनदेखी हो रही है।आसपास आबादी है और कुछ ही दूरी पर ग्रामीण आबादी के साथ अन्यानेक प्रक्रम संचालन और इसके पास ही 15 से 20 फीट गहरी खदान में कहीं सूखे गड्ढे तो कहीं…
Read Moreरुपए मांगने पर पान की गुमटी में की तोड़फोड़ प्रकरण दर्ज
तराना।रुपए मांगने की बात पर पान की गुमटी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात 10:30 बजे पुराना पेट्रोल पंप पर स्थित पान की गुमटी पर हुई थी। मामले में प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि फरियादी राहुल पिता दिनेश यादव निवासी तलाव की पाल की शिकायत पर आरोपी रितिक यादव पर हफ्ता वसूली सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।आरोपी रितिक ने फरियादी की पान की गुमटी पर गुटका एवं सिगरेट मांगे थे।इस पर फरियादी ने रुपए मांगे इसके बाद आरोपी द्वारा…
Read Moreछोटे व्यापारियों को नहीं मिल रहे सिक्के, जनसुनवाई में सौंपा आवेदन
महिदपुर। नगर के छोटे एवं फुटकर व्यापारियों को बैंकों से 1, 2, 5 और 10 रुपये के सिक्के तथा छोटे नोट उपलब्ध नहीं होने की समस्या को लेकर मंगलवार को आयोजित मध्यप्रदेश शासन की जनसुनवाई में आवेदन सौंपा गया।लोकतंत्र प्रहरी एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वस्तिक चौधरी ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम तहसीलदार संतुष्टी पाल को दिया। आवेदन में बताया कि महिदपुर नगर में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी सहित विभिन्न बैंकों की शाखाएं संचालित हैं। ये सभी बैंक भारत सरकार एवं भारतीय रिजर्व बैंक के…
Read Moreसोने चांदी के भावों में लगातार गिरावट ने बेटियों के माता-पिता को दी आर्थिक राहत
महिदपुर रोड। पिछले कुछ दिनों से सोना चांदी के भावों में लगातार आ रही गिरावट ने उन माता-पिता को भारी राहत प्रदान की है जो अपनी बेटियों के हाथ पीले करने जा रहे हैं उन्हें इन दिनों अपनी बेटी को दिये जाने वाले सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी में कम आर्थिक भार वहन करना पड़ रहा है । नगर में सोना चांदी का व्यवसाय करने वाले विभिन्न विक्रेताओं से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों में सोने का भाव 1.80 प्रति 10 ग्राम (एक…
Read Moreउज्जैन में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकली:सीएम बोले- गरीब चाय वाला प्रधानमंत्री बन जाए तो कांग्रेस का दिमाग खराब हो जाता है,सीएम ने सफाईकर्मी को 5-5 हजार देने की घोषणा की
उज्जैन \ भारतीय जनता पार्टी नगर जिला और ग्रामीण इकाई के संयुक्त आयोजन में मंगलवार को उज्जैन में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए।यात्रा शहीद पार्क से शुरू होकर सांदीपनि चौराहे पर समाप्त हुई। यात्रा के पहले सभा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित किया।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- गरीब चाय वाला प्रधानमंत्री बन जाए तो कांग्रेस का दिमाग खराब हो जाता है।लोकतंत्र के लिए हम सभी को काम करना चाहिए- सीएममुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के लिए…
Read Moreनागदा में चंबल नदी में सैकड़ों मछलियां मृत मिलने और पानी का रंग लाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जांच की
उज्जैन\ नागदा में चंबल नदी में सैकड़ों मछलियां मृत मिलने और पानी का रंग लाल दिखाई देने के बाद मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जांच की।टीम ने नदी के अलग-अलग स्थानों से पानी के सैंपल लेकर विस्तृत जांच के लिए भेजे हैं। शुरुआती जांच में पानी में एसिड होने के संकेत मिले हैं, हालांकि इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। चार-पांच दिन पहले मृत मिली थीं मछलियां करीब चार-पांच दिन पहले चंबल नदी में बड़ी संख्या में मछलियां मृत मिली थीं। इसके बाद पानी का…
Read More25 हजार वेतन का लालच देकर खुलवाया खाता:उज्जैन में दो आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी में किया अकाउंट का इस्तेमाल
उज्जैन \नौकरी और हर महीने 25 हजार रुपए वेतन देने का झांसा देकर 18 साल के युवक का बैंक खाता खुलवाया गया। आरोपियों ने एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और खाते से जुड़ा सिम कार्ड अपने पास रख लिया। बाद में खाते का इस्तेमाल संदिग्ध लेनदेन के लिए किया गया। मामले में चिमनगंज मंडी पुलिस ने ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार रात करीब 9 बजे कार्रवाई की जानकारी दी। दूसरों के खातों से छिपाते हैं साइबर अपराध की रकम साइबर अपराध की दुनिया में…
Read MoreAI की सलाह ने तोड़ दिया हंसता-खेलता घर, वडोदरा में तलाक तक पहुंचा पति-पत्नी का रिश्ता वडोदरा में पत्नी की नौकरी को लेकर चल रहे झगड़े को सुलझाने के लिए शिक्षक ने AI से सलाह ली, लेकिन AI ने रिकॉर्डिंग और तलाक की सलाह देकर रिश्ते को तोड़ने की कगार पर पहुंचा दिया।
नई दिल्ली: गुजरात के वडोदरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां AI की सलाह पर किसी का बसा-बसाया घर टूटने की कगार पर पहुंच गया। एक निजी स्कूल के शिक्षक ने पत्नी के साथ चल रहे मनमुटाव को सुलझाने के लिए AI चौटबॉट की मदद ली थी। सुलह तो दूर, AI की वजह से दोनों के रिश्तों में ऐसी दरार पड़ी कि बात तलाक की जिद तक पहुंच गई। झगड़ा शादी के बाद पत्नी की नौकरी को लेकर था, जिसे AI ने इस कदर बढ़ाया कि शिक्षक ने…
Read Moreमहाकाल चौराहा से ढाबा रोड (पटनी बाजार मार्ग) तक के चौड़ीकरण के लिए नवंबर के अंत तक फाइनल नोटिस जारी
उज्जैन / महाकाल चौराहा से ढाबा रोड (पटनी बाजार मार्ग) तक के चौड़ीकरण के लिए नवंबर के अंत तक फाइनल नोटिस जारी किए जाने की प्लानिंग हैं। ऐसा इसलिए कि 23 नवंबर को को कार्तिक मास की दूसरी सवारी निकलेगी और रात को हरिहर मिलन भी होगा। इसमें बाधा ना आए इसलिए यह निर्णय लिया है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि नोटिस में प्रभावितों को अपने प्रतिष्ठान खाली करने के लिए 10 दिसंबर के आसपास की डेडलाइन दी जा सकती हैं। क्योंकि इस मार्ग से 30 नवंबर को अगहन…
Read More