उज्जैन विकास प्राधिकरण की शिप्रा विहार व्यवसायिक योजना “चौबे जी छब्बे जी बनने गए दुबे जी रह गए”…! -50 करोड से अधिक खर्च किए और अब संधारण पर प्रतिमाह लाखों का व्यय

उज्जैन। उज्जैन विकास प्राधिकरण की व्यवसायिक योजना जमीन पर आते ही फूस्स हो गई है।“चौबे जी छब्बे जी बनने गए दुबे जी रह गए” वाले हाल कायम हो गए हैं। शिप्रा विहार क्षेत्र में इसे करीब 50करोड रूपए  से अधिक व्यय कर अंजाम दिया गया था लेकिन योजना पूर्ण होने के उपरांत इसमें एक भी भूखंड नहीं बिक सका है। हाल यह हैं कि “सोने से घडावन” महंगी साबित हो रही है और योजना के निर्माणों के रखरखाव में भी जमकर खर्च किया जा रहा है।विकास प्राधिकरण वर्ष 2023-24 के…

Read More

महिला का वेश बनाकर भिक्षावृत्ति कर रहे लोगों को5 किन्नरों ने जमकर पीटा

जगोटी। समीपस्थ ग्राम खुरचनिया प्रताप में सोमवार को सावन मास में महिला का वेश बनाकर नेग व भिक्षावृत्ति कर रहे तीन लोगों को जगोटी से पहुंचे पांच किन्नरों ने जमकर पीटा, फिल्मी तर्ज पर लाठी चलाते हुए किन्नरों ने उनके कपड़े फाड़ कर नंगा कर दिया व बीच बचाव करने वाले ग्रामवासियों के साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलौज भी की गई, इस घटना का वीडियो वायरल होते ही जगोटी क्षेत्र के गांवों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि हर साल सावन माह में विभिन्न गांवों में भिक्षुओं…

Read More

फव्वारा चौक पर रात 11 बजे चेन स्नेचिंग की वारदात:बाइक से आए थे दो बदमाश,

उज्जैन। व्यावसायिक क्षेत्र फव्वारा चौक पर रात 11 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया। दंपति कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। चेन दो तोला वजनी होना बताया जा रहा है।मिली जानकारी अनुसार डाबरी पीठा में रहने वाले मुकेश नीमा फव्वारा चौक पर नीमा ड्रायफ्रूट दुकान संचालित करते हैं। रात 9 बजे वह दुकान बंद कर घर पहुंचे। भोजन करने के बाद प्रतिदिन की तरह रात में पत्नी के साथ पैदल टहलने के लिए फव्वारा चौक तक आए थे। चौक का राउंड लगाकर…

Read More

कान्ह के प्रदुषण से शिप्रा की मुक्ति के लिए सैंकडों अरब की योजना पर अमल देवास में डेढ करोड के स्टाप डेम की स्वीकृति की अपेक्षा में शिप्रा में प्रदुषण -स्थानीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से चर्चाकर पूरे मामले से अवगत करवाया

उज्जैन। शिप्रा में प्रदुषण को लेकर स्थानीय अखाडा परिषद ने मुहिम छेडी है। देवास में नागदहन नदी का प्रदुषित पानी शिप्रा में मिलाने को लेकर संतों ने गुस्सा जताया है। मात्र डेढ करोड के स्टाप डेम की स्वीकृति की अपेक्षा में यह प्रदुषित पानी शिप्रा में बहाया जा रहा है। स्थानीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत डा. रामेश्वर दास ने इसे लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से चर्चा करने की जानकारी दी है। उनके अनुसार देवास में शिप्रा निरीक्षण में सामने आई बातों से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया है अगले…

Read More

उज्जैन,तराना,माकडौन तहसील छोड सभी तहसीलों में पिछले वर्ष से अधिक वर्षा भारी बारिश का अलर्ट के बावजूद उज्जैन में मौसम साफ -प्रदेश में वर्षा का घाटा बढकर 18 फीसदी तक पहुंचा,55 में से 43 जिले सामान्य वर्षा से पीछे

  उज्जैन। इस मानसून सत्र के पिछले सवा दो माह में उज्जैन जिले में अब तक हुई वर्षा का औसत पिछले वर्ष से करीब पौने दो इंच ज्यादा है। इसके साथ ही जिले की उज्जैन सहित 3 तहसीलों में इस अवधि में 4 इंच से 1 इंच तक कम वर्षा की स्थिति सामने आ रही है।मानसून विभाग की और से पूर्व घोषित स्थितियों में भी फेर है।तीन दिन पहले उज्जैन में अगले 4 दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी हुई थी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इस वर्ष…

Read More

40 सेक्टर में बनेगें 80 थाने, 63 हजार पुलिसकर्मी की होगी तैनाती एआई तकनीक से होगी 30 करोड़ श्रद्धालुओं की निगरानी

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिये बुधवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाकर एआई तकनीक निगरानी की योजना बनाई गई है। 3 हजार हेक्टेयर में सिंहस्थ का आयोजन किया जायेगा। जिसे 10 जोन, 40 सेक्टर और 80 थानों में विभाजित कर 63 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जायेगी। पुलिस कंट्रोलरूम पर आयोजित बैठक एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा की उपस्थिति में शुरू हुई। इस दौरान  एएसपी, सीएसपी, ट्रेफिक डीएसपी, सभी थाना…

Read More

ट्रेन में शराब पीकर हुडदंग कर रहे थे 4 युवक -यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने पकड़ा

उज्जैन। भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में मंगलवार-बुधवार रात 4 युवक शराब पीकर हुडदंग कर रहे थे। यात्रियों के मना करने पर अभद्रता की जा रही थी। यात्रियों ने मामले की सूचना रेलवे हेल्पलाइन नम्बर पर दी। ट्रेन के उज्जैन स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। जीआरपी थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया कि भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस टेÑेन के कोच एम-3 में शराब पीकर हुडदंग कर रहे चार युवकों की सूचना मिलने पर रात को प्लेटफार्म नम्बर 1 पर टीम को अलर्ट किया गया। ट्रेन के आते ही…

Read More

नाले में फंसने पर छोड़कर भागा निकला था चालक प्याज से भरी पिकअप में मिला 2.34 क्विंटल डोडाचूरा

उज्जैन। तेजगति से दौड़ती पिकअप मंगलवार-बुधवार रात सड़क किनारे नाले में फंस गई। चालक छोड़कर भाग निकला। रात्रि गश्त में पुलिस कोे पिकअप दिखाई दी तो घटनाक्रम का पता लगाने पहुंची। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें प्याज की बोरियों के नीचे रखा मादक पदार्थ डोराचूरा बरामद हो गया। नागझिरी थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि रात में 12.30 बजे के लगभग एसआई रामप्रसाद वेद, प्रधान आरक्षक नीरज पटेल, ईश्वर चौहान, आरक्षक गजेन्द्र दुबे, रोहित मिश्रा शासकीय वाहन से गश्त पर निकले थे। लालपुर से गरोठ ब्रिज की ओर…

Read More

 अतिक्रमण होने से मार्ग हो गया आधा आवागमन में आमजन परेशान 

उज्जैन। खाचरौद-बड़नगर रोड नगर का एक सबसे अधिक आवाजाही वाला रोड है। यहां पर प्रतिदिन अल सुबह से लेकर देर रात्रि तक बड़े वाहनों की बड़ी संख्या में आवाजाही लगी रहती है। लेकिन इस रोड के दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा इतना अतिक्रमण कर रखा है, जिसके चलते यह रोड आधा ही रह गया है। जबकि इस रोड पर एक निजी बस सर्विस की बस का ब्रेक फेल होने से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था। इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर कोई उचित कार्यवाही नहीं करने से दुकानदारों…

Read More

रिमांड पर हरसिद्धी मंदिर के पास से चेन चुराने वाली

उज्जैन। सावन माह के पहले सोमवार पर हरसिद्धी मंदिर के पास से चार महिलाओं के गले से चेन-मंगलसूत्र चोरी हो गये थे। चोरी में शामिल एक महिला को लोगों की मदद से पकड़ा गया था, जिसे मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। बाबा महाकाल के दर्शन करने सोमवार को 7 लाख से अधिक श्रद्धालु धार्मिक नगरी में आये थे। आस्था की भीड़ में बदमाश भी शामिल थे। हरसिद्धी मंदिर के पास सुबह के समय चार महिला श्रद्धालु अनिता पति घनश्याम, आरती पति…

Read More